{"_id":"59a5c7574f1c1be7278b46b5","slug":"121504036695-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुन्नी से गला घोंटकर हुई थी पूर्व सैनिक की हत्या 18-49-25","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुन्नी से गला घोंटकर हुई थी पूर्व सैनिक की हत्या 18-49-25
Updated Wed, 30 Aug 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बेरी/झज्जर।
गांव बिसाहन में करीब एक सप्ताह पहले पूर्व सैनिक की हत्या के मामले का खुलासा हो गया है। इस मामले में पुलिस ने गोहाना जिला सोनीपत के पवन नामक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्त में आने के बाद आरोपी पवन ने मामले में अपना अपराध कबूल करते हुए खुलासा किया कि हत्या के इस मामले में कोई ओर नहीं बल्कि मृतक पूर्व सैनिक की पत्नी मुख्य रूप से शामिल है।
उसके द्वारा रची गई साजिश के तहत ही उसने पूर्व सैनिक कृष्ण का चुन्नी से गला घोटकर हत्या की थी। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया है कि मृतक पूर्व सैनिक की पत्नी मुकेश की सहायता से ही उसने कृष्ण के शव को बीट गाड़ी में डालकर खेतों में फेंका था।
गौरतलब है कि गांव बिसाहन का रहने वाले पूर्व सैनिक कृष्ण का शव पिछले सप्ताह गांव से कुछ ही दूरी पर खेतों में पड़ा हुआ मिला था। उस दौरान उसके गले पर निशान थे और पोस्टमार्टम के दौरान भी चिकित्सकों को उसके गले की हड्डी टूटी मिली थी। जिसके बाद चिकित्सकों ने ही आशंका जताई थी कि कृष्ण की गला घोटकर हत्या की गई है। इस बारे में बेरी पुलिस को दिए गए बयान में कृष्ण के भाई नरेश ने कहा था कि उसका भाई कृष्ण अपने परिवार सहित गोहाना में किराए के मकान में रहता था और उसका शव खेतों में पड़ा हुआ मिला है। बाद में जैसे ही पुलिस की इस मामले में जांच आगे बढ़ी तो शक पवन पर हुआ। इसके बाद पुलिस ने पवन को काबू कर गहनता से पूछताछ की।
विज्ञापन
प्राथमिक पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी पवन को अदालत में पेश किया। जहां से उसे पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। जबकि मामले में शामिल मृतक पूर्व सैनिक की पत्नी अभी फरार चल रही है।
- प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या
- पुलिस गिरफ्त में आने के बाद हत्यारोपी ने किया खुलासा
- हत्यारोपी बोला- अवैध संबंधों की वजह से की थी पूर्व सैनिक की हत्या