फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   महिला ने साथियों सहित चैंबर में घुसकर अधिवक्ता को पीटा, केस दर्ज

महिला ने साथियों सहित चैंबर में घुसकर अधिवक्ता को पीटा, केस दर्ज

Sun, 13 Aug 2017 12:48 AM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
महिला ने साथियों सहित चैंबर में घुसकर अधिवक्ता को पीटा, केस दर्ज
महिला ने साथियों सहित चैंबर में घुसकर अधिवक्ता को पीटा, केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
अपने चैंबर में बैठकर अदालती कार्य कर रहे एक अधिवक्ता पर एक महिला ने अपने साथियों सहित हमला कर दिया। पीड़ित अधिवक्ता ने आरोपी पक्ष पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। अधिवक्ता का कहना है कि दस से अधिक बार प्रयास करने पर भी पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर नहीं लगा। पीड़ित ने मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने इस संबंध में नामजद महिला पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में पैंतावास कलां निवासी दीपक सांगवान ने बताया कि वह दादरी जिला मुख्यालय कोर्ट के चैंबर नंबर -47 में वकालत की प्रैक्टिस कर रहा है। शुक्रवार दोपहर करीब सवा 12 बजे को वह दो अन्य अधिवक्ताओं के साथ चैंबर में बैठकर कार्य कर रहा था। इसी दौरान नीलम नामक महिला अपने कुछ साथियों के साथ वहां आई। आते ही गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित वकील ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि इसके बाद मौके पर अन्य अधिवक्ता भी पहुंच गए और उन्होंने बीच-बचाव कर उसे हमलावरों के चुंगल से छुड़ाया। अधिवक्ता ने बताया इसके बाद उसने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना देने के लिए कई बार फोन मिलाया लेकिन लाइन लगातार व्यस्त आती रही। अधिवक्ता ने बताया कि इस दौरान आरोनियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। अधिवक्ता दीपक ने बताया कि जाने से पहले उक्त लोगों ने चैंबर में रखी फाइलों को अस्त-व्यस्त कर दिया। इसके बाद अधिवक्ता ने मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी महिला नीलम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सचिन सिवाच ने बताया कि इस तरह की घटनाएं निंदनीय है। पुलिस को ऐसे मामले में संलिप्त लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed