फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   12 year old girl found pregnant in Jhajjar

झज्जर: रसौली की जांच के लिए गई 12 साल की बच्ची निकली चार माह की गर्भवती, जीजा के खिलाफ मामला दर्ज

Tue, 07 Jun 2022 02:19 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 07 Jun 2022 02:19 AM IST
सार

नानी ने घर में रह रहे बच्ची के जीजा पर आरोप लगाया गया है। अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को मामले की  जानकारी दी। काउंसलिंग के साथ गर्भपात की तैयारी शुरू की है। 

विज्ञापन
12 year old girl found pregnant in Jhajjar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के झज्जर में सामान्य अस्पताल में परिजनों के साथ पेट में रसौली की जांच के लिए पहुंची एक 12 साल की बच्ची 4 माह की गर्भवती मिली है। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब रसौली की जांच के लिए बच्ची का अल्ट्रासाउंड किया गया। अस्पातल प्रबंधन ने मामले की जानकारी तुरंत प्रभाव से पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने बच्ची के जीजा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

 

सामान्य अस्पताल में बच्ची की काउंसलिंग के लिए अधिवक्ताओं सहित वन स्टॉप सखी सेंटर की कर्मियों को बुलाया गया और उसकी काउंसलिंग करवाई गई। महिला पुलिस थाने व शहर पुलिस थाने के टीम मौके पर पहुंची। जिन्होंने सामान्य अस्पताल में किशोरी का मेडिकल करवाकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार शहर के एक मोहल्ले में एक 12 साल की बच्ची अपनी नानी के पास रहती थी। बच्ची की बड़ी बहन भी उसकी नानी के घर आई हुई है और उसकी मां दिल्ली में साफ-सफाई का काम करती है। जबकि पिता की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है। पुलिस को दिए बयान में परिजनों ने बताया कि कुछ समय पहले बच्ची का जीजा सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था और उस दौरान वह उसकी नानी के घर पर ही रुका हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जो गुरुग्राम में टैक्सी चलाने का काम करता है। बच्ची ने पुलिस को कहा कि उसके जीजा ने उसके साथ अवैध संबंध बनाए थे। उसके पेट में जब दर्द हुआ, साथ ही उसका पेट बढ़ने लगा तो परिजनों ने सोचा कि बच्ची के पेट में रसौली हो गई है। जब वे रसौली की जांच के लिए अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि वह 4 माह की गर्भवती है।

 

अस्पताल प्रबंधन को इस बात का पता चला तो पुलिस को भी मामले की सूचना दी गई। फिलहाल काउंसलिंग के साथ-साथ बच्ची के गर्भपात की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। बच्ची व उसके परिवार में अधिकांश लोग शिक्षित नहीं हैं और नानी का घर भी बड़ा नहीं है। उनका एक कमरे में ही रहन-सहन है।


 

पुलिस ने पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। रोहतक के गांव के निवासी आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - शेरसिंह, शहर थाना प्रभारी, झज्जर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed