फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   12 bull found in a truck, arrest one, case, crime news, Bahadurgarh

ट्रक में ठूंस-ठूंसकर भरे 12 बैल छुड़ाए, एक तस्कर काबू

Sun, 27 Nov 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़ Updated Sun, 27 Nov 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
12 bull found in a truck, arrest one, case, crime news, Bahadurgarh
12 बैल मुक्त कराए - फोटो : bureau

बीती रात वध के लिए ले जाए जा रहे गोवंश की जान गोसेवकों और पुलिस के प्रयास से बच गई। ट्रक में ठूंस-ठूंसकर भरे गए 12 बैलों को मुक्त कराकर गोशाला में छुड़वा दिया। इस मामले में एक गोरक्षक भी घायल हुआ है। पीड़ित ने पुलिस पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


बीती रात करीब एक बजे गो रक्षक दल के प्रधान नवीन के पास फोन आया कि गोवंश से भरा एक ट्रक हांसी से दिल्ली की ओर जा रहा है। इस सूचना पर नवीन और उसके साथी रोहद टोल के पास खड़े हो गए। यहां पुलिस को भी 100 नंबर पर कॉल की गई।
विज्ञापन


जब रोहद टोल के पास ट्रक को रुकवाने की कोशिश की गई तो ड्राइवर ने ट्रक खाली होने की बात कहकर स्पीड बढ़ा दी। इस पर ट्रक का पीछा किया गया। दहकौरा मोड़ तक पहुंचे ही थे कि वहां एक स्कॉर्पियो भी तस्करों की मदद के लिए ट्रक के साथ चल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर दिल्ली-बहादुरगढ़ बॉर्डर पर तैनात पुलिस ने ट्रक को रुकवाया। जांच की तो ट्रक के अंदर 12 बैलों को ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। घायल छह बैलों को माजरा स्थित गोशाला और छह को गोयला कलां गोशाला में छुड़वा दिया गया।

पुलिस ने मौके से ट्रक चालक जमशेद निवासी रसूलपुर (यूपी) को गिरफ्तार किया, जबकि ट्रक में सवार एक अन्य तस्कर और स्कॉर्पियो सवार भागने में सफल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग इधर, पीड़ित नवीन ने पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

नवीन का कहना है कि पहले तो पुलिस से तस्करों की गाड़ी रुकवाई नहीं गई। आरोप है कि जब ट्रक रुका तो वह उसके चालक को केवल नीचे उतार ही रहा था कि पुलिस ने उसके साथ ही मारपीट शुरू कर दी। गाड़ी जांच के बाद जब बैल दिखाई दिए तो पुलिस ने उसे छोड़ा और भाग खड़ी हुई।

चोटिल हालत में उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से रोहतक पीजीआई में रेफर कर दिया गया। दोपहर बाद वहां से छुट्टी मिल गई। इसके बाद नवीन और उसके साथी थाने में आ गए और पिटाई करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए।

नवीन के साथी मंदीप ने बताया कि इस मामले में पुलिस में शिकायत दे दी गई है। उनकी संत गोपाल दास से भी बात हुई है। इस संबंध में सीएम विंडो में भी शिकायत दी जाएगी। पुलिस कर रही इन्कार बताया जा रहा है कि नवीन और उसके साथी स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार थे, जबकि गो तस्करों के साथ भी एक स्कॉर्पियो गाड़ी चल रही थी। जब नवीन ट्रक चालक के पास पहुंचा तो पुलिस ने उसे तस्कर समझकर पिटाई कर दी। बॉर्डर के उस तरफ दिल्ली पुलिस भी खड़ी थी।


नवीन का आरोप तो यहीं की पुलिस पर है, लेकिन यह अभी साफ नहीं हो पाया है, उसकी पिटाई किसने की। उधर, पुलिस ने इस मामले में नवीन के साथ मारपीट करने से इन्कार कर दिया है। मामले में कार्रवाई कर रहे एमआईई चौकी प्रभारी कर्ण सिंह का कहना है कि नवीन की शिकायत पर जांच की जा रही है, जबकि फरार ट्रक मालिक उस्मान को भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed