{"_id":"5ca51b47bdec2214195ac6f8","slug":"11554324295-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार दो युवकों ने स्कूटी सवार मां बेटी से की लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार दो युवकों ने स्कूटी सवार मां बेटी से की लूटपाट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। नजफगढ़ रोड पर मंगलवार की रात को बालाजी मंदिर के पास स्कूटी सवार मां-बेटी के साथ लूटपाट की घटना हुई। बाइक सवार दो युवकों ने पहले तो युवती के गले से चेन झपटी फिर वापस आकर युवती की मां से पर्स छीन लिया। मां-बेटी ने विरोध किया तो युवकों ने दोनों को धक्का देकर गिरा दिया, जिसमें युवती घायल हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लूटपाट की यह घटना झज्जर रोड स्थित मोहन नगर निवासी रंजू देवी व उसकी बेटी के साथ हुई है। दरअसल, मंगलवार की रात ये दोनों स्कूटी पर सवार होकर नजफगढ़ रोड स्थित प्राचीन बालाजी मंदिर के लिए चले। करीब साढ़े आठ बजे मंदिर से कुछ दूरी पहले बाइक सवार दो युवक इनकी स्कूटी के नजदीक आए। पिछली सीट पर बैठे युवक ने स्कूटी चला रही युवती के गले से सोने की चेन झपट ली। मां-बेटी ने स्कूटी रोककर शोर मचाना शुरू किया तो उक्त बाइक सवार युवक फिर से बाइक मोड़कर वापस आए और महिला रंजू से पर्स छीनने लगे। इस दौरान मां-बेटी ने विरोध किया तो युवकों ने स्कूटी समेत दोनों को धक्का दे दिया और पर्स लेकर चले गए। पर्स में दो हजार रुपये, एटीएम कार्ड, आरसी व अन्य जरूरी दस्तावेज थे। स्कूटी से गिरने के कारण युवती को घायल हो गई। राहगीरों ने दोनों को संभाला और युवती को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही सेक्टर 9 चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। लुटेरों को पकड़ने के लिए इलाके में घेराबंदी भी की गई लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और पीड़ितों से बयान लिए। वारदात स्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज चेक की गई। अंधेरे होने के कारण युवकों के चेहरे दिखाई नहीं दे रहे।
दिल्ली के नांगलोई में भी की छीना झपटी
वारदात के बाद लुटेरे दिल्ली की तरफ भागे थे। जानकारी के अनुसार, इसी रात दिल्ली के नांगलोई क्षेत्र में भी छीना झपटी की एक वारदात हुई है। उक्त वारदात में भी अपाचे बाइक सवार इन दोनों युवकों का हाथ बताया जा रहा है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने बहादुरगढ़ पुलिस से संपर्क भी किया है।
विज्ञापन
केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। लुटेरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। नांगलोई में हुई छीना झपटी की वारदात में भी ये ही युवक शामिल बताए गए हैं। जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर यह वारदात सुलझाई जाएगी।
सुरेश कुमार, इंचार्ज, सेक्टर 9 चौकी, बहादुरगढ़।