{"_id":"5ca3c613bdec22143c035c09","slug":"11554236947-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीरड़ गांव में हथियार लहराकर की फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीरड़ गांव में हथियार लहराकर की फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। थाना साल्हावास के अंतर्गत आने वाले गांव बीरड़ में सोमवार रात बाइकों पर सवार होकर आए डेढ़ दर्जन उपद्रवियों ने उत्पात मचाया। हथियार हवा में लहराते हुए इन उत्पातियों ने न सिर्फ गांव में दहशत फैलाने के चक्कर में हवाई फायरिंग की बल्कि लोगों को घरों से बाहर न निकलने की खुली चुनौती भी दी। उत्पातियों ने ऊंची आवाज में धमकी भी दी कि यदि उन्हें किसी ने अपने घरों से बाहर निकलकर रोकने का प्रयास किया तो उन्हें अपनी जान से हाथ धोना पड़ेगा। भयभीत माहौल में हालांकि गांव के कुछ लोगों ने अपने घरों की छतों से इन उत्पातियों की वीडियोग्राफी भी की। बाद में इन उत्पातियों ने गांव के बस स्टैंड पर लगे बिजली के ट्रांसफार्मर से गांव की बिजली भी काट दी, जिसकी वजह से पूरा गांव में अंधेरे में डूब गया। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है और हर कोई इस घटना को लेकर चिंतित भी है। इस मामले को लेकर मंगलवार को गांव में एक ग्रामीणों की बैठक हुई और बाद में इस घटना को लेकर एक शिकायत साल्हावास पुलिस स्टेशन में भी दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले में जांच करने व आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की बात भी कही है। शिकायत में इस घटना के लिए पास के ही गांव हुंमायुपुर व धनिया के युवाओं को जिम्मेवार ठहराया गया है।
मामला संज्ञान में है और गांव के लोगों की तरफ से एक शिकायत पुलिस को दी गई है। शिकायत मिलने के बाद आरोपियों में से कुछ की पहचान कर ली गई है और आधा दर्जन युवकों के खिलाफ नामजद व कुछ अज्ञात युवकों के खिलाफ भादस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उम्मीद यहीं है कि सभी की गिरफ्तारी जल्द ही कर ली जाएगी।
बिजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, साल्हावास।