{"_id":"5c913987bdec2213ff32bb43","slug":"11553021319-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा लेकर लौट रहे पिता-पुत्र की बाइक को पिकअप ने मारी टक्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दवा लेकर लौट रहे पिता-पुत्र की बाइक को पिकअप ने मारी टक्कर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। रोहतक से दवा लेकर गांव बलकरा लौट रहे पिता-पुत्र की बाइक को कनीना रोड पर पिकअप ने टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है। सदर थाना पुलिस ने घायल के बेटे की शिकायत पर पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में बलकरा निवासी विकास ने बताया कि उसका पिता बिजेंद्र बीमार रहते हैं। उनका रोहतक पीजीआई से उपचार चल रहा है। विकास ने बताया कि वह बाइक पर सवार होकर अपने पिता को रोहतक दवा दिलाने लग या था। वहां से वो दोनों करीब 12 बजे बलकरा आने के लिए चले थे। करीब दो बजे जब वो चिड़िया रोड स्थित ऑयल मिल के सामने पहुंचे तो सामने से एक तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक चालक विकास उछलकर कच्चे में जा गिरा जबकि उसका पिता बिजेंद्र सड़क पर जा गिरा। विकास ने बताय कि घटना में उसे मामूली चोटें आई जबकि उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। विकास ने बताया कि घटना के तुरंत बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया लेकिन इससे पहले उसने पिकअप का रजिस्ट्रेशन नंबर नोट कर लिया। घटना में घायल बुजुर्ग बिजेंद्र को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने पीजीआई रेफर कर दिया। सदर थाना पुलिस ने विकास की शिकायत पर पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।