फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   शादी समारोह में शरीक होने के लिए घर से निकला था युवक, नहर किनारे मिला शव

शादी समारोह में शरीक होने के लिए घर से निकला था युवक, नहर किनारे मिला शव

Tue, 11 Dec 2018 02:35 AM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
शादी समारोह में शरीक होने के लिए घर से निकला था युवक, नहर किनारे मिला शव
शादी समारोह में शरीक होने घर से निकले युवक की तेजधार हथियार से हत्या
विज्ञापन

बहादुरगढ़/बादली। शादी समारोह में शरीक होने के लिए घर से निकले एक युवक का शव सोमवार की सुबह गांव बुपनियां में नहर किनारे पाया गया। तेजधार हथियार से सिर पर प्रहार कर युवक की हत्या की गई है। मृतक के भाई के बयान पर बादली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। दोपहर को पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। मृतक की पहचान बुपनियां निवासी प्रवीण (32) के रूप में हुई है।
दरअसल, रविवार की रात को गांव के एक परिवार के यहां शादी समारोह का आयोजन था। प्रवीण भी इस कार्यक्रम में आया हुआ था। बताते हैं कि रात को कुछ देर प्रवीण ने डीजे पर डांस भी किया, लेकिन उसके बाद अचानक गायब हुआ। उधर, प्रवीण के घर पर न पहुंचने के कारण परिजनों को भी चिंता हुई। परिजनों ने गांव के प्रवीण की तलाश शुरू की, ग्रामीणों से भी पूछताछ की लेकिन कुछ पता नहीं चला। इधर, सोमवार की सुबह गांव के कुछ युवक शाहपुर रोड पर गुरुग्राम माइनर के पास टहलने गए थे। उनकी नजर नहर किनारे लोहे की तारों पर अटके प्रवीण के शव पर पड़ी। उन्होंने प्रवीण को पहचान लिया और परिजनों को सूचना दी। इस सूचना पर परिजन भी नहर की ओर दौड़े।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही एएसपी शशांक सावन, बादली एसएचओ अशोक दहिया पुलिस कर्मियों सहित मौके पर पहुंचे। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम भी आई। प्रवीण के सिर के पिछले हिस्से में किसी धारदार हथियार से प्रहार करने के निशान है। पुलिस को आसपास कोई हथियार भी नहीं मिला है। हां, कुछ दूरी पर शराब की खाली बोतल व गिलास जरूर पाए गए हैं। शव को अपने कब्जे में लेकर बादली पुलिस बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में ले गई। यहां पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। मृतक के बड़े भाई सुरेंद्र के बयान पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..तो यहीं की गई प्रवीण की हत्या
आशंका है कि प्रवीण की हत्या यहीं पर की गई है, यदि हत्यारे/हत्यारों को शव खुर्द-बुर्द करना होता तो वे शव को नहर में भी डाल सकते थे। इस नहर में पानी का बहाव हर समय तेज रहता है। हां, ये सवाल जरूर उठ रहा है कि प्रवीण नहर तक आया कैसे?
दो बच्चों का पिता था प्रवीण
मृतक प्रवीण दो बच्चों का पिता था, ड्राइवरी करके गुजारा करता था। परिजनों व आसपड़ोस के लोगों की मानें तो प्रवीण की किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है। प्रवीण की हत्या किसने की और किस कारणों से की गई, इस बारे में अभी कुछ खुलासा नहीं हो पाया है। हत्यारों क ी गिरफ्त में आने के बाद ही यह गुत्थी सुलझ पाएगी।

की जा रही है जांच : एसएचओ
पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। परिजनों की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इस संबंध में कुछ लोगों से पूछताछ भी जारी है। जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा।
-अशोक दहिया, एसएचओ, बादली थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed