{"_id":"5c019ae1bdec2241852c4ef3","slug":"11543609057-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ के तीन थाने और सीआईए कार्यालय इधर से उधर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहादुरगढ़ के तीन थाने और सीआईए कार्यालय इधर से उधर
Updated Sat, 01 Dec 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहादुरगढ़। जिले में नए थाने बनने के बाद बहादुरगढ़ के तीन थाने और सीआईए स्टाफ कार्यालय इधर से उधर हुए हैं। रोहतक-दिल्ली रोड पर पुलिस कॉलोनी के साथ 40 साल से चल रहा सदर थाना अब नए ट्रैफिक थाने के भवन में शिफ्ट हो गया है। वहीं लगभग तीन दशक पुरानी सेक्टर-छह चौकी अब थाना बनकर सेक्टर-2 स्थित सीआईए के कार्यालय में चली गई है।
झज्जर जिले में छह नए थाने बने हैं। इनमें बहादुरगढ़ सदर थाना के अधीन आने वाली आसौदा व बादली चौकी अब थाने बन गए हैं। आसौदा थाना एसएसआईआईडीसी में चालू हो चुका है। इधर, सिटी थाने के अधीन आने वाली सेक्टर छह चौकी को भी थाना बना दिया गया है। फिलहाल जिस भवन में चौकी चलती रही है, वह भवन छोटा है। आधिकारिक तौर पर जब थाने के तौर पर काम शुरू होगा तो यहां व्यवस्था बनाना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से बहादुरगढ़ के थानों की स्थिति में फेरबदल किया गया है। सीआईए स्टाफ समेत तीन थानों को इधर से उधर किया गया है।
ये हुआ बदलाव
रोहतक-दिल्ली रोड पर पुलिस कॉलोनी के साथ वाले भवन में 1979 से अब तक सदर थाना चल रहा था। सदर थाने को अब एमआईई में ड्रेन के साथ बने नए ट्रैफिक थाने के भवन में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं ट्रैफिक थाने को सेक्टर-छह स्थित चौकी वाले पुराने भवन में शिफ्ट किया जा रहा है। सेक्टर-छह थाने को सेक्टर-2 स्थित अपराध शाखा पुलिस (सीआईए-1) कार्यालय में स्थानांतरित किया गया है। जबकि सीआईए का दफ्तर सेक्टर-2 से उठकर रोहतक रोड-दिल्ली रोड पर सदर थाने के पुराने भवन में आ गया है। लाइनपार थाना, एमआईई चौकी, सेक्टर-9 चौकी व सीआईए-2 की स्थिति ज्यों की त्यों है।
विज्ञापन
अगले सप्ताह शुरुआत
शुक्रवार को सीआईए का सामान सदर थाने में पहुंच चुका था, जबकि सदर थाने का सामान नए भवन में शिफ्ट किया जा रहा था। उधर, सेक्टर-छह थाने का सामान भी सेक्टर-2 स्थित नए थाने में शिफ्ट हो रहा है। आगामी दो दिनों में यह काम पूरा हो जाएगा। संभवत: अगले सप्ताह की शुरुआत में सेक्टर-छह थाने के शुभारंभ के साथ इस नई व्यवस्था से काम शुरू हो जाएगा।
बहादुरगढ़ के ये पांच थाने इंचार्ज
-सिटी थाना इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार
-सेक्टर छह थाना एसआई रवि कुमार
-सदर थाना इंस्पेक्टर जसबीर सिंह
-लाइनपार थाना एसआई अमित कुमार
-आसौदा थाना एसआई सूरजभान