{"_id":"5bec8264bdec226947535e55","slug":"11542226532-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध लेने गर्ई महिला का रास्ता रोककर की मारपीट, मां-बेटे पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूध लेने गर्ई महिला का रास्ता रोककर की मारपीट, मां-बेटे पर केस दर्ज
Updated Thu, 15 Nov 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बौंदकलां। दूध लेकर घर वापिस आ रही गांव रानीला निवासी एक महिला का रास्ता रोककर कुछ लोगों ने मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद जब वह घर पहुंची तो आरोपियों ने वहां भी उनके परिवार पर पत्थरबाजी की जिसमें उसके दो बेटों और पति को भी चोटें आई। बौंदकलां थाना पुलिस ने महिला के पति के बयान पर आरोपी पक्ष पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव रानीला निवासी बलजीत ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 13 नवंबर की सुबह करीब नौ बजे उसकी पत्नी सुनीता देवी डेरी पर दूध लेने गई थी। जब दूध लेकर आ रही थी तो गांव के ही एक परिवार ने उसका रास्ता रोक लिया। इस दौरान सुनीता वहां से भागकर घर आ गई। इस दौरान उक्त परिवार भी उसके पीछे घर आ पहुंचा और पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस हमले में सुनीता सहित उसके दो बेटों और पति को चोटें लगी और उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से चिकित्सक ने महिला को पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने इस मामले में बलजीत के बयान पर आरोपी पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।