फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   ेलर मास्टर के घर में गेट फांदकर घुसे चोर, अलमारी का लॉकर तोड़कर पांच हजार की नकदी व डेढ़ लाख के गहने चुराए

ेलर मास्टर के घर में गेट फांदकर घुसे चोर, अलमारी का लॉकर तोड़कर पांच हजार की नकदी व डेढ़ लाख के गहने चुराए

Wed, 18 Jul 2018 12:40 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
ेलर मास्टर के घर में गेट फांदकर घुसे चोर, अलमारी का लॉकर तोड़कर पांच हजार की नकदी व डेढ़ लाख के गहने चुराए
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। घर का गेट फांदकर टेलर के घर दाखिल हुए चोरों ने पांच हजार की नकदी सहित करीब डेढ़ लाख के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय पीड़ित परिवार घर पर ही था। मंगलवार सुबह पीड़ित परिवार ने वारदात की सूचना सिटी थाना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में प्रेम नगर कॉलोनी की गली 5 निवासी बने सिंह ने बताया कि वह गांधी नगर मार्केट में टेलर की शॉप चलाता है। सोमवार रात वह अपने परिवार सहित घर पर मौजूद था और रात को अज्ञात चोेरों ने उसके घर से गहने व नकदी चोरी कर ली। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि रात के समय उसका बेटा संदीप व पुत्रवधु रेख अपने दोनों बच्चों सहित नीचे कमरे में सो रहे थे जबकि वह अपनी पत्नी सुमेरी देवी के साथ ऊपर कमरे में सो रहा था। जिस कमरे में उसका पुत्र और पुत्रवधु सो रहे थे उसके समीप एक और कमरा है। रात को उसकी कुंडी बाहर से बंद कर दी थी। चोर इस कमरे की कुंडी खोलकर अंदर अंदर घुसे और यहां रखी अलमारी के मुख्य दरवाजे में रॉड फंसाकर लॉक को तोड़ा और इसके बाद अंदर के लॉकर में रखी पांच हजार की नकदी सहित एक जोड़ी सोने के टाप्स, एक जोड़ी सोने की बाली, एक सोने की अंगुठी, एक चांदी की अंगुठी, चार जोड़ी पाजेब, बच्चे की सोने की चांद-पतरी चोरी कर ली। चोर करीब डेढ़ लाख का सामान पार कर ले गए। पीड़ित परिवार को घटना का मंगलवार सुबह करीब सात बजे पता चला और इसके तुरंत बाद इसकी सूचना सिटी थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस नेे घटनास्थल का जायजा लेने के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। सिटी थाना पुलिस ने घटना की जानकारी एफएसएल टीम को भी दी है। सिटी थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है और जल्द ही इस वारदात को ट्रेस आउट कर माल की बरामदगी करवा दी जाएगी।
विज्ञापन

बाक्स: घर की सफाई करते समय परिवार का गया चोरी पर ध्यान
बने सिंह ने बताया कि रोज की तरह ही मंगलवार सुबह वह उठकर बाहर घूमने चला गया था। सुबह करीब सात बजे उसकी पत्नी सुमेरी देवी सफाई करते हुए उस कमरे में पहुंची तो अलमारी का गेट क्षतिग्रस्त मिला। इसके बाद उसने आवाज लगाई तो वह मौके पर पहुंचा और तब उन्हें चोरी की वारदात का पता लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स: चोरों ने आराम से की असली और नगली गहनों की पहचान
वारदात को चोरों ने बड़ी तसल्ली से अंजाम दिया। बने सिंह ने बताया कि अलमारी के लॉकर में सोने-चांदी के गहनों के साथ कुछ आर्टिफिशियल गहने भी रखे थे। चोरों ने सभी गहने वहां से निकाले और फिर इन्हें बेड पर रखकर पहचान की। इसके बाद चोर सोने-चांदी के गहनों को तो अपने साथ ले गए जबकि आर्टिफिशियल गहने वहीं छोड़ गए।

वर्जन::
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मौके-ए-वारदात पर भी पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। इसकी जांच पुलिस ने शुरू कर दी है और जल्द ही मामला ट्रेस कर लिया जाएगा।
गौरव कुमार, सिटी थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed