फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पुलिस बल की मदद से पंचायती जमीन को किया अवैध कब्जामुक्त

पुलिस बल की मदद से पंचायती जमीन को किया अवैध कब्जामुक्त

Sat, 28 Apr 2018 02:04 AM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
पुलिस बल की मदद से पंचायती जमीन को किया अवैध कब्जामुक्त
पंचायती जमीन से हटाया अवैध कब्जा
विज्ञापन

चरखी दादरी।
गांव खातीवास में प्रशासन ने पुलिस बल की मदद से गांव से अवैध कब्जा हटवा दिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार नवनीत के नेतृत्व में पहुंची टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से गांव के चौक में बनी दीवार को ढहा दिया गया। इस दौरान अधिकारियों के साथ कुछ ग्रामीणों की बहस भी हुई लेकिन प्रशासनिक अमले ने उनकी एक न सुनी।
जानकारी के अनुसार गांव खातीवास के कुछ ग्रामीणों ने पंचायत विभाग के अधिकारियों से शिकायत की थी कि उनके गांव में कुछ लोगों ने रास्ते की जमीन पर अवैध निर्माण कर रखा है। ग्रामीणों की शिकायत थी कि गांव के मेन चौक की जमीन पर नाजायज तौर पर निर्माण कर रखा है जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी आ रही है। पंचायत विभाग अधिकारियों ने मामले से डीसी को अवगत कराया। डीसी की ओर से कार्रवाई के निर्देश पर शुक्रवार को कब्जा हटवाने की प्रक्रिया शुरू की गई। इसके लिए डीसी ने तहसीलदार नवनीत को ड्यूटी मजिस्टे्रट नियुक्त किया। तहसीलदार पुलिस टीम को साथ लेकर गांव खातीवास पहुंचे और अवैध कब्जा हटवाने की कार्रवाई शुरू करवाई। इस दौरान पटवारी की ओर से साइट का जायजा लेकर यह कार्रवाई पुलिस की मौजूदगी में शुरू हुई। जेसीबी मशीन के जरिए अवैध निर्माण को तोड़ा गया। इसे लेकर थोड़ा तनाव जरूर बना रहा लेकिन पुलिस प्रशासन की मौजूदगी के चलते अवैध कब्जा हटाने का काम शांतिपूर्वक निपटा लिया गया।
विज्ञापन

वर्जन::
डीसी साहब के आदेशों पर कब्जा कार्रवाई की गई है। मुझे ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था और मौके पर लड़ाई-झगड़े की संभावना थी इसलिए हमने पुलिस मदद भी ली। वहां झगड़ा नहीं हुआ थोड़ी बहुत बहस जरूर हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनीत कुमार, तहसीलदार
फोटो-= 24
गांव खातीवास में जेसीबी से अवैध निर्माण हटवाते हुए।
फोटो- 25
मौके पर मौजूद पुलिस बल व अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed