{"_id":"598b64a54f1c1b3d678b476e","slug":"11502307493-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिलर से बांधकर पति को पीट पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिलर से बांधकर पति को पीट पीटकर मार डाला
Updated Thu, 10 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलर से बांधकर पति को पीट पीटकर मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
रोजाना की प्रताड़ना से तंग अटेला खुर्द निवासी एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ मिलकर पति को पीट पीटकर मार डाला। महिला ने नशे में धुत पति को पिलर से बांधकर बेटी के साथ मिलकर इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम दादरी के सिविल अस्पताल में करवाया। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर पत्नी और बेटी पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। महिला और बेटी को भी चोटें आई हैं, फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
पुलिस के अनुसार गांव अटेला खुर्द निवासी सूरजमुखी ने 15 वर्षीय बेटी के साथ मिलकर अपने पति सुखबीर की हत्या कर दी। पुलिस को सुखबीर का शव घर में बने पिलर से बंधा मिला है। बाढड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव अटेला खुर्द निवासी सुखबीर की हत्या कर दी गई है। इसके बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो सुखबीर घर में बने पिलर से बंधा हुआ था। पुलिस उसे संभालती इससे पहले ही सुखबीर की मौत हो चुकी थी। जब पुलिस ने जांच की तो परिजनों ने बताया कि सुखबीर नशे का आदि था। घर में शराब का सेवन कर झगड़ा करता था। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात भी सुखबीर शराब पीकर आया था। इसी बात से नाराज होकर उसकी पत्नी सूरजमुखी ने बेटी संग मिलकर उस पर डंडों से हमला कर दिया। पुलिस का कहना है कि पिटाई के दौरान सुखबीर को पिलर से भी बांधा गया। उसका शव पिलर से बंधा हुआ मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दादरी के सिविल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में पुलिस ने मृतक के भाई एवं गांव के पूर्व सरपंच रणबीर की शिकायत पर पत्नी सूरजमुखी और बेटी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों से पूछताछ में सामने आया है कि महिला और उसकी बेटी को भी चोटें लगी हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
वर्जन:
सुखबीर का शव हमें घर में बने पिलर से बंधा हुआ मिला है। जांच में पत्नी और 15 वर्षीय बेटी द्वारा उसे पीटे जाने की बात सामने आई है। मृतक के भाई के बयान पर दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। महिला और उसकी बेटी को भी चोट लगे होने की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - शमशेर मान, एसआई, बाढड़ा थाना प्रभारी