फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   घिकाड़ा में पुलिस बल की मौजूदगी में व्यायामशाला की नींव खुदवाई

घिकाड़ा में पुलिस बल की मौजूदगी में व्यायामशाला की नींव खुदवाई

Thu, 21 Feb 2019 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
घिकाड़ा में पुलिस बल की मौजूदगी में व्यायामशाला की नींव खुदवाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। गांव घिकाड़ा में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में व्यायामशाला निर्माण का काम शुरू हुआ। सरपंच सोमेश ने बताया कि गांव के युवाओं को गांव में खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कुछ माह पहले उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात कर यह मांग रखी थी। बाद में सरकार ने इस मांग पर अमल करते हुए इस प्रोजेक्ट का मंजूरी दे दी।
सरपंच सोमेश ने बताया कि अवैध कब्जों के चलते व्यायामशाला का कार्य शुरू नहीं हो पा रहा था। बुधवार को पुलिस बल व प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप के चलते व्यायामशाला की नींव की खुदाई का काम शुरू करवाया गया। इसके लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र नियुक्त किए गए।
विज्ञापन

सरपंच सोमेश ने बताया कि उनकी कोशिश रहेगी कि जल्द ही गांव के युवाओं एवं खेल प्रेमियों के लिए यह सुविधा शुरू हो जाएगी। व्यायामशाला में कोच व अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी ताकि ग्रामीण खेल प्रतिभाएं निखरकर आएं। इस दौरान पंचायती राज उपमंडल अधिकारी व कनिष्ठ अभियंता सोमबीर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed