फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   4570 की नकदी सहित दबोचे चार सट्टेबाज, सात लोगों से 103 बोतल अवैध शराब और पांच बीयर बरामद

4570 की नकदी सहित दबोचे चार सट्टेबाज, सात लोगों से 103 बोतल अवैध शराब और पांच बीयर बरामद

Mon, 26 Nov 2018 12:17 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
4570 की नकदी सहित दबोचे चार सट्टेबाज, सात लोगों से 103 बोतल अवैध शराब और पांच बीयर बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। नाइट डोमिनेशन अभियान में जिला पुलिस को कुछ सफलताएं हाथ लगी हैं। पुलिस टीमों ने अभियान के दौरान शहर की अलग-अलग जगहों से चार सट्टेबाजों को काबू किया। उनके पास से पुलिस ने 4570 रुपये और पर्चियां भी बरामद की हैं। इसके अलावा पुलिस ने पांच गांवों और शहर से सात लोगों को 103 बोतल अवैैैध शराब और पांच बीयर के साथ पकड़ा है। ये लोग अवैध शराब का कारोबार कर रहे थे। इनके खिलाफ सदर और सिटी पुलिस थाना में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। इनके अलावा पुलिस ने अलग-अलग 23 जगहों पर नाकाबंदी कर यहां से गुजरने वाले 886 वाहनों की भी जांच की।
पुलिस अधीक्षक स्मिति चौधरी के आदेशों पर सभी थाना और चौकी प्रभारियों ने अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में नाकाबंदी के साथ रात्रि गश्त भी की। पुलिस प्रवक्ता अशोक कुमार ने बताया कि शनिवार को दादरी शहर के अलावा बाढड़ा उपमंडल, बौंदकलां, झोझूकलां व इमलोटा क्षेत्र में पुलिस ने 23 जगहों पर नाकाबंदी की। प्रवक्ता ने बताया कि नाकाबंदी रात 10 से सुबह चार बजे तक रही। इन नाकों से गुजरने वाले 886 वाहनों को रुकवाकर जांच की गई। इस दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 13 वाहन चालकों के चालान किए जबकि एक वाहन को इंपाउंड किया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि डोमिनेशन के दौरान होटल, धर्मशाला, सराय व अन्य 193 सार्वजनिक स्थानों की जांच की गई। इस दौरान यहां मौजूद लोगों से पूछताछ की गई और 27 लोगों के पर्चा अजनबी काटे गए। इस दौरान उनके क्षेत्र के थाने में फोन कर संबंधित की वेरिफिकेशन की गई। इसके अलावा पुलिस टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में पैदल गश्त भी की। पुलिस टीमों ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से जतिन, महिपाल, सचिन व शांतिस्वरूप को सट्टा खाईवाली करते पकड़ा। इन चारों के पास से पुलिस को 4570 रुपये की नकदी बरामद हुई। इनके खिलाफ सिटी पुलिस थाने में गेंबलिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पांच गांवों से पुलिस ने बरामद की अवैध शराब
अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने इमलोटा निवासी रविंद्र से आठ देशी शराब की बोतल, चरखी निवासी प्रदीप से 30 बोतल शराब और पांच बीयर, नौरंगाबास राजपूतान निवासी बजरंग से 11 बोतल शराब, जावा निवासी सुरेश से 15 बोतल, चरखी निवासी हरजीत से 12 बोतल, दादरी निवासी जोनी से 11 बोतल और प्रदीप से 16 बोतल अवैध शराब बरामद की। इन सातों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed