फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   :पुलिस स्टेशन के 150 मीटर दायरे से एटीएम मशीन उखाड़ी

:पुलिस स्टेशन के 150 मीटर दायरे से एटीएम मशीन उखाड़ी

Mon, 19 Nov 2018 12:32 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
:पुलिस स्टेशन के 150 मीटर दायरे से एटीएम मशीन उखाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। सिटी पुलिस स्टेशन से महज 150 मीटर दूर परशुराम चौक पर स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम को पिकअप सवार उखाड़कर ले गए। शनिवार देर रात करीब दो बजे चार लोगों ने दिया वारदात को अंजाम। एटीएम में करीब 35 लाख रुपये कैश बताया जा रहा है। पुलिस ने एटीएम कंपनी के कर्मचारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा मौके से सीसीटीवी फुटेज और एफएसएल टीम ने फिंगर प्रिंट ले लिए हैं। एटीएम उखाड़कर ले जाते आरोपियों की फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गए हैं।
शनिवार देर रात शहर के परशुराम चौक के समीप राजकीय स्कूल की तरफ जाने वाले मेन सड़क मार्ग पर मेन बाजार में एक्सिस बैंक का एटीएम था। मेन बाजार होने की वजह से दिन के समय यहां भारी आवागमन बना रहता है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार एक्सिस बैंक के इस एटीएम को अज्ञात लोगों ने रात करीब सवा दो बजे उखाड़ दिया। शनिवार दिन के समय करीब डेढ़ बजे संबंधित कंपनी के कर्मचारियों ने इस एटीएम में 30 लाख रुपये का कैश डाला था जबकि करीब पांच लाख रुपये पहले से एटीएम में बचा हुआ था।
विज्ञापन


ऐसे दिया घटना को अंजाम
एटीएम के बंद शटर पर ताला लगा था। सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं था। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार चार लोग सफेद रंग की बुलेरो पिकअप में सवार होकर रोहतक रोड की तरफ से आए। उन्होंने एटीएम के समीप स्थित शिव मंदिर के पास खाली जगह पर पिकअप खड़ी कर दी। कुछ देर बाद इस मार्ग से गश्त कर रही पुलिस की गाड़ी भी गुजरी। तब यह पिकअप मंदिर के समीप ही खड़ी रही। फुटेज के अनुसार पुलिस गश्त की गाड़ी जाने के बाद यहां से एक प्राइवेट वाहन भी गुजरता दिख रहा है। इस वाहन के बाद तीन युवक भी यहां से गुजरते नजर आते हैं। इन युवकों के जाने के बाद चोरों ने पिकअप को मेन सड़क पर लगे एटीएम रूम के सामने लगाया। रूम पर लगे शटर का ताला तोड़ा। शटर तोड़कर अंदर घुसे और किसी रबर के पट्टे यानी रस्सी आदि से एटीएम को गाड़ी से बांधकर बाहर खींच लिया। एटीएम उखड़ जाने पर पिकअप में डालकर परशुराम चौक होकर बस स्टैंड रोड की तरफ फरार हो गए। सुबह करीब पौने चार बजे पुलिस टीम को गश्त के दौरान घटना का पता चला। इसी बीच अन्य पुलिस कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने धरपकड़ भी शुरू की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज खंगाली
पुलिस ने तत्पश्चात परशुराम चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज निकाली। इस फुटेज में चोर बस स्टैंड रोड की तरफ से भागते दिख रहें हैं। इस प्रकार यह पूरी घटना 1:50 से 2:20 के बीच की बताई जा रही है। चोरों ने एटीएम उखाड़ने और गाड़ी में डालने में मुश्किल से आठ-नौ मिनट का ही समय लिया। पुलिस टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट्स ले लिए हैं। सीआईए और शहर पुलिस की टीम ने सीसीटीवी फुटेज के बाद धरपकड़ और तेज कर दी है। इसके लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। आसपास के पुलिस थानों में सूचना देकर नाकेबंदी करवाई गई। चोरों का सुराग नहीं लग सका है।



कंपनी कर्मचारी मोहित शर्मा की तरफ से मिले पत्र के आधार पर एटीएम चोरी का केस दर्ज कर लिया है। एटीएम में करीब 35 लाख रुपये का कैश बताया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। - राजबीर सिंह, एसआई, सिटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed