फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   तीन टीमें गठित, नहीं लगा हत्या का सुराग

तीन टीमें गठित, नहीं लगा हत्या का सुराग

Wed, 27 Jun 2018 01:48 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
तीन टीमें गठित, नहीं लगा हत्या का सुराग
तीन टीमें गठित, नहीं लगा हत्या का सुराग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। मॉडल टाऊन के एक घर में खातीवास गांव निवासी युवक की हत्या मामले में पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। एसपी के द्वारा मामले को ट्रेस करने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है, जो कि इसकी जांच में जुटी हुई है।

पुलिस ने मकान मालिक रणबीर उर्फ सांडूराम से पूछताछ की, जिसमें सामने आया कि उसने घटना की रात को एक बोतल शराब पी रखी थी। जिसके चलते उसे होश नहीं रहा। रात में घटना के समय भी उसे होश नहीं था, जिसके चलते उसे वारदात के बारे में कुछ नहीं पता। वहीं पुलिस अब शराब पीने के समय मौजूद दूसरे व्यक्ति से पूछताछ करेगी। पुलिस की तीनों टीमें फिलहाल जांच में जुटी हैं। पुलिस के सामने अभी तक हत्या की कोई वजह सामने नहीं आई है। वहीं जांच में सामने आया है कि मृतक उधम सिंह की पत्नी काफी समय से मायके में रह रही थी। वहीं यह भी बताया जा रहा है कि रणबीर की पत्नी भी उससे झगड़ा होने के बाद अपने मायके गई हुई थी। जिसके चलते यह अक्सर यहां अपने दोस्तों के साथ शराब पीता था। सिटी चौकी इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है लेकिन अभी सुराग नहीं हाथ लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed