फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   ट्राले ने खड़ी कार को मारी टक्कर, चार घायल

ट्राले ने खड़ी कार को मारी टक्कर, चार घायल

Thu, 10 May 2018 12:56 AM IST
Updated Thu, 10 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
ट्राले ने खड़ी कार को मारी टक्कर, चार घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी।
दादरी-दिल्ली रोड स्थित रामबाग के समीप बुधवार दोपहर सड़क किनारे खड़ी कार को एक ट्रॉले ने टक्कर मार दी। हादसे में झज्जर जिला निवासी कार सवार चार लोग घायल हो गए। इन्हें प्राथमिक उपचार के बाद भिवानी रेफर कर दिया। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार झज्जर जिले के मातनहेल निवासी धर्मवीर (60), अच्छेज निवासी लीलाराम (63), झज्जर निवासी सतनारायण (50) और धनिवया निवासी उदमीराम (76) बीट कार में सवार होकर बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे दादरी-दिल्ली रोड से गुजर रहे थे। रामबाग के समीप उन्होंने लघु शंका होने पर अपनी गाड़ी रोक ली। अभी वो कार से उतरे भी नहीं थे कि इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रॉले ने उनकी कार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में कार सड़क से नीचे उतर गई और कार सवार चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। सिविल अस्पताल से घायलों को प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद भिवानी रेफर कर दिया। इस संबंध में पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज कर पुलिस आगामी कार्रवाई अमल में लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed