{"_id":"5c7c346fbdec22737e6b135e","slug":"101551643759-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट कर युवक से छीने मोबाइल व 50 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट कर युवक से छीने मोबाइल व 50 हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। इलाके में लूटपाट की वारदात थमने का नाम नहीं ले रहीं। अब गांव आसौदा में एक युवक से मारपीट कर मोबाइल, सोने का छल्ला व 50 हजार रुपये लूट लिए गए हैं। कार में सवार होकर आए चार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत पर आसौदा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, सोनीपत जिले के गांव रोहणा निवासी सुरजीत सिंह किसी काम के सिलसिले में गांव सराय औरंगाबाद (बहादुरगढ़) में अपने मामा के यहां आ रहा था। जब वह गांव आसौदा स्थित रेलवे पुल के नजदीक पहुंचा तो ओवर टेक कर एक कार उसके आगे आ गई। गाड़ी आगे अड़ने के कारण सुरजीत को बाइक रोकनी पड़ी। इसी बीच कार में से तीन युवक बाहर निकले और सुरजीत के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट कर उन्होंने सुरजीत की अंगुली से सोने का छल्ला निकलवा लिया। 50 हजार रुपये, पर्स व मोबाइल भी ले लिया। लूटपाट करने के बाद बदमाश उसे धमकी देकर फरार हो गए। वारदात से सहमा सुरजीत अपने मामा के घर गया, फिर अपने गांव रोहणा चला गया। अब उसने आसौदा थाने में आकर पुलिस को शिकायत दी है। सुरजीत के मुताबिक, बदमाश दिल्ली नंबर की गाड़ी में आए थे। एक गाड़ी के अंदर था, तीन ने लूटपाट की। उधर, आसौदा थाना के प्रभारी बाबू लाल का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा।