फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   भेड़ बकरियां चुराने के वांछित को डीआईजी स्पेशल स्टाफ ने पकड़ा

भेड़ बकरियां चुराने के वांछित को डीआईजी स्पेशल स्टाफ ने पकड़ा

Thu, 21 Feb 2019 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
भेड़ बकरियां चुराने के वांछित को डीआईजी स्पेशल स्टाफ ने पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। डीआईजी स्पेशल टास्क फोर्स ने गोघड़िया गांव से जींद के कसुन निवासी दस हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ चरखी दादरी सदर थाने में नौरंगाबास राजपूतान से भेड़-बकरियां चोरी करने का केस दर्ज है। इस मामले में जिला पुलिस ने उसे वांछित घोषित कर रखा है। आरोपी के खिलाफ चोरी के आधा दर्जन मामले अलग-अलग थानों में दर्ज है।

जानकारी के अनुसार डीआईजी सतीश बालन के नेतृत्व में एसटीएफ निरीक्षक प्रदीप यादव ने अपनी टीम सहित आरोपी विकास को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ सदर थाने में 19 अप्रैल 2018 को चोरी का केस दर्ज हुआ था। नौरंगाबास राजपूतान निवासी ओमप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके बाड़े से रात के समय अज्ञात व्यक्ति 25 बकरियां, एक बकरा और 15 बकरी के बच्चे चोरी कर ले गया। जांच में सामने आया कि इसमें जींद के कुसन निवासी विकास की संलिप्ता थी। इसके बाद से ही जिला पुलिस को आरोपी की तलाश थी। इस मामले में जिला पुलिस ने उसे वांछित घोषित किया हुआ था और उस पर दस हजार का इनाम था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed