{"_id":"5c6da191bdec22736f4a8a9c","slug":"101550688657-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांजरवास सेंट्रल बैंक एटीएम को निशाना बनाने वाला %मारूति% गिरोह के तीन सदस्य काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सांजरवास सेंट्रल बैंक एटीएम को निशाना बनाने वाला %मारूति% गिरोह के तीन सदस्य काबू
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। सांजरवास स्थित सेंट्रल बैंक के एटीएम को एक माह पहले गैस कटर से काटने का प्रयास करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने बौंदकलां नहर के समीप से गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपी रोहतक और तीसरा फतेहाबाद जिले का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो दोबारा से एटीएम चोरी की वारदात को अंजाम देने दादरी क्षेत्र में आए थे। बुधवार सुबह पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपियों से फिलहाल पूछताछ जारी है।
ज्ञात रहे कि गत 20 जनवरी को सांजरवास स्थित सेंट्रल बैंक एटीएम के कैश बॉक्स को अज्ञात ने गैस कटर से काटने का प्रयास किया था। घटना के समय चौकीदार किसी काम से गया हुआ था। इसी का फायदा उठाकर चोर गिरोह ने एटीएम को अपना बनाने का प्रयास किया था लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाए। बाद में मामले की सूचना पाकर बौंदकलां थाना पुलिस, सीआईए व स्पेशल स्टाफ सहित एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने बैंक अधिकारी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने जब सीसीटीवी की फुटेज खंगाली तो इसमें तीन युवक वारदात को अंजाम देते नजर आए थे। हालांकि एटीएम में एंट्री लेते ही आरोपियों ने सीसीटीवी पर स्प्रे कर दिया था और इसके चलते फुटेज में आरोपियों की साफ पहचान नहीं हो पाई थी।
पुलिस प्रवक्ता अशोक कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम सीआईए टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि मारुति गाड़ी में सवार तीन युवक गैस सिलिंडर व अन्य सामान लिए हुए है और कलानौर मोड़ से बौंदकलां की तरफ आ रहे हैं। इस आधार पर पुलिस टीम ने बौंदकलां नहर के समीप से नाकाबंदी कर दी। पुलिस टीम ने जब एक मारुति कार को रुकवाकर इसमें सवार तीन लोगों से पूछताछ की तो वो पुलिस को गुमराह करने लगे। इसके चलते उन पर शक हुआ और सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि वो दादरी क्षेत्र में किसी एटीएम को निशाना बनाने आए हैं। इसके तुरंत बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर जब आरोपियों से और पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि गत 20 जनवरी को सांजरवास एटीएम के कैैश बॉक्स को उन्होंने गैस कटर से काटने का प्रयास किया था लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाए और सुबह किसी के देख लेने के डर से वो अपनी गाड़ी में सवार होकर मौके से फरार हो गए थे। आरोपियों की पहचान राहतक जिले के घिलोड़ निवासी सोमबीर उर्फ सोमी, रोहतक के मायना निवासी विकास उर्फ छोटा व फतेहाबाद के जगजीवनपुरा निवासी साहिल के रूप में हुई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों का बुधवार सुबह पुलिस ने सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया और उन्हें कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने आरोपियों को पूछताछ के लिए कोर्ट से दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो पूछताछ के दौरान अन्य कई वारदातों का भी खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
ये सामान बरामद हुआ आरोपियों से
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों से सांजरवास चोरी के प्रयास में प्रयोग की गई मारुति कार बरामद हुई है। इसके अलावा उनके पास से गैस सिलिंडर, गैस कटर, दस्ताने, पेंट के डिब्बे व बरामद की है।
बाक्स: एसपी ने सीआईए को सौंपी थी जांच
सांजरवास एटीएम में चोरी के प्रयास की घटना सामने आने के बाद एसपी स्मिति चौधरी स्वयं घटनास्थल पर पहुंची थी। उन्होंने आरोपियों का पता लगाने की मौके पर ही तीन टीमें गठित की थी। इसके बाद मामले की जांच का जिम्मा सीआईए ने ले लिया था।
गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों को किया काबू : कर्मबीर सिंह
गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने बौंदकलां नहर के पास नाकाबंदी कर मारुति कार को रुकवाया तो इसमें सवार तीन युवक पूछताछ के दौरान पुलिस को गुमराह करने लगे। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि वो एटीएम में चोरी की घटना को अंजाम देने आए थे। इन तीनों ने ही सांजरवास सेंट्रल बैंक में चोरी का असफल प्रयास किया था।
कर्मबीर सिंह, सीआईए प्रभारी