फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   फंदे पर लटका मिला शव, पुलिस को परिजनों के बयान का इंतजार

फंदे पर लटका मिला शव, पुलिस को परिजनों के बयान का इंतजार

Fri, 15 Feb 2019 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
फंदे पर लटका मिला शव, पुलिस को परिजनों के बयान का इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। लाइनपार क्षेत्र के एक मकान में वीरवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव फंदे पर लटकता मिला। इसके पीछे क्या कारण रहे, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। आगामी कार्रवाई के लिए पुलिस मायके पक्ष के बयान का इंतजार कर रही है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मृतका की पहचान 22 वर्षीय किरण निवासी जोहरी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को किरण का पति वजीर व अन्य परिजन किसी काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। वीरवार की सुबह जब आए तो किरण का शव फंदे पर लटका हुआ था। परिजनों ने यह सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही लाइनपार थाने से पुलिस मौके पर पहुंची तफ्तीश शुरू की। बिजली की तारों से फंदा लगाया गया था। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची। मायके पक्ष के न पहुंचने के कारण वीरवार को पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। किरण उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले की बेटी थी। चार साल पहले उसकी शादी लाइनपार के निवासी वजीर के साथ हुई थी। उधर, लाइनपार थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि अभी मायके पक्ष की ओर से बयान दर्ज नहीं कराए गए हैं। बयान के हिसाब से ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed