फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   दुट्टियां मनाकर मामा के घर से लौट रही मासूम को कार ने मारी टक्कर, मता-पिता के हाथों में तोड़ा दम

दुट्टियां मनाकर मामा के घर से लौट रही मासूम को कार ने मारी टक्कर, मता-पिता के हाथों में तोड़ा दम

Wed, 16 Jan 2019 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
दुट्टियां मनाकर मामा के घर से लौट रही मासूम को कार ने मारी टक्कर,  मता-पिता के हाथों में तोड़ा दम

विज्ञापन
चरखी दादरी/ बाढड़ा। मामा के घर जगरामबास से छुट्टियां मनाकर गांव सिरसली लौट रही एक पांच वर्षीय बच्ची को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। ये हादसा मंगलवार शाम को बाढड़ा मंदिर के समीप हुआ । हादसे केे बाद सिविल अस्पताल लाते समय घायल बच्ची ने अपने पिता के हाथों में दम तोड़ दिया। बाढड़ा थाना पुलिस ने सिविल अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मृतका का पोस्टमार्टम बुधवार सुबह कराया जाएगा।
जानकारी के अनुसार सिरसली निवासी दिव्या अपनी मां व छोटी बहन के साथ सर्दियों की छुट्टियां मनाने मामा के गांव जगरामबास गई थी। वह नांधा गांव स्थित आदर्श स्कूल में नर्सरी कक्षा की छात्रा थी। बुधवार को उसका स्कूल खुलना था और इसके चलते वह मंगलवार कोे गांव लौट रही थी। लेकिन बाढड़ा में वह सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गई।
विज्ञापन

एएसआई विजयपाल ने बताया कि दिव्या का पिता महेंद्र एक स्कूली बस का चालक है। मंगलवार को दिव्या की मां ने महेंद्र को फोन कर उनके वापस घर लौटने की सूचना दी थी। इस दौरान महेंद्र ने उन्हें बाढड़ा मिलने की बात कही। एएसआई विजयपाल ने बताया कि महेंद्र बाढड़ा से गांव की तरफ स्कूली बस लेकर जाने वाला था और उसने उन तीनों को बस में साथ ले जाने की बात कही थी। जब महेंद्र उनके पास पहुंचा तो दिव्या ने अपनी मां व बहन के साथ रोड पार करने का प्रयास किया और इसी दौरान लोहारू की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। घटना में दिव्या उछलकर सिर के बल सड़क पर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। पिता महेंद्र उसे लेकर दादरी के सिविल अस्पताल के लिए रवाना हुआ लेकिन बीच सड़क ही दिव्या ने दम तोड़ दिया। मामले की सूचना मिलते ही बाढड़ा थाना पुलिस दादरी सिविल अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। एएसआई विजयपाल ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद कार चालक वाहन सहित लोहारू की तरफ फरार हो गया। इस संबंध में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स: पिता सड़क के दूसरी तरफ बस में कर रहा था इंतजार
मृतका दिव्या के पिता महेंद्र के दो बेटियां थी जिनमें दिव्या बड़ी थी। यह हादसा महेंद्र और उसकी पत्नी की आंखों के सामने हुआ। घटना के समय महेंद्र स्कूली बस लेकर सड़क के दूसरी तरफ खड़ा होकर पत्नी और बच्चियों के बस में चढ़ने का इंतजार कर रहा था। ज्यों ही दिव्या बस की तरफ दौड़ी अचानक कार ने उसे टक्कर मार दी।

वर्जन::
मृतका दिव्या गांव सिरसली गांव की रहने वाली है और अपने मामा के गांव जगरामबास से सिरसली लौट रही थी। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। बच्ची का पोस्टमार्टम बुधवार सुबह कराया जाएगा।
विजयपाल, एएसआई, बाढड़ा थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed