{"_id":"5bf07391bdec226930331292","slug":"101542484881-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान की फसल खराब होने से परेशान किसान ने लगाई फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धान की फसल खराब होने से परेशान किसान ने लगाई फांसी
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। खुड्डन गांव से 15 नवंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुए किसान का शव अमादलपुर गांव के खेतों में पेड़ पर लगाए गए फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला है। मृतक के पुत्र ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि सितंबर में हुई वर्षा के कारण उनके खेतों में पानी भर गया था। जिससे उनकी पांच एकड़ धान की फसल खराब हो गई थी। धान की फसल खराब होने के कारण उसका पिता परेशान चल रहा था। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलते ही कुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल झज्जर भिजवाया। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतक के परिजनों के हवाले कर दिया है।
जानकारी के अनुसार खुड्डन गांव निवासी सचिन पुत्र प्रकाश ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि पिछले दिनों हुई वर्षा के कारण गांव के चारों तरफ खेतों में पानी भर गया था। जिससे उनकी भी धान की फसल खराब हो गई थी। उसके बाद से ही उसका पिता प्रकाश मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। 15 नवंबर को वह बिना कुछ बताए ही घर से चला गया। जब वह घर नहीं आया तो उन्होंने उसकी काफी तलाश की। लेकिन उसका कहीं भी सुराग नहीं लगा। शुक्रवार की शाम का उन्हें पता चला की उसके पिता का शव अमादलपुर के खेतों में फांसी के फंदे पर लटक रहा है। तो वे अमादलपुर के खेतों में पहुंचे। अमादलपुर गांव निवासी विजय पुत्र मुरारी लाल पूर्व सरपंच के खेत में खड़े पेड़ से अपने ही परने से फांसी लगाई हुई थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया। एफएसएल टीम ने भी घटना स्थल का जायजा लिया। उसके बाद पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मृतक के परिवार व गांव के लोगों ने बताया कि प्रकाश फसल खराब होने के कारण कई दिन से परेशान चल रहा था। इस वजह से ही उसने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
- मनोज कुमार, पुलिस चौकी प्रभारी कुलाना।