{"_id":"5beb3abdbdec2269ba10d2e0","slug":"101542142653-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायब हुए लोगों का रिकार्ड खंगालने में जुटी पुलिस, अन्य पुलिस थानों से भी साधा जा रहा संपर्क","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गायब हुए लोगों का रिकार्ड खंगालने में जुटी पुलिस, अन्य पुलिस थानों से भी साधा जा रहा संपर्क
Updated Wed, 14 Nov 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायब लोगों का रिकार्ड खंगालने में जुटी पुलिस
झज्जर। एमपी माजरा गांव में मिले कंकाल को लेकर पुलिस ने क्षेत्र में गायब हुए लोगों का रिकार्ड खंगालना शुरू कर दिया है। वहीं पुलिस ने आसपास के जिलों के पुलिस थाना में भी इसकी सूचना दे दी है। बेरी पुलिस ने रोहतक पीजीआई में कंकाल का पोस्टमार्टम करवा दिया है। लेकिन अभी तक पुलिस को पोस्टमार्टम की रिपोर्ट नहीं मिल पाई है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मिलने के बाद ही मामले में कुछ स्पष्ट हो पाएगा कि शव महिला का है या पुरूष का और मृतक की उम्र क्या है। उसके बाद ही मामले की जांच आगे बढ़ पाएगी। फिलहाल कंकाल पुलिस के लिए एक पहेली बना हुआ है। मृतक कौन है कहां का रहने वाला है? उसकी हत्या किस ने और क्यों की है? इसका पता नहीं लगा है। पुलिस को धड़ की हड्डियों के पास एक लोवर अवश्य मिली है।
-ये था मामला
सोमवार को एमपी माजरा गांव निवासी अशोक कुमार पुत्र मनोहर लाल ने पुलिस को दिए बयान में कहा था कि दिपक पुत्र रामकिशन का खेत ठेके पर लेकर धान की फसल लगाई हुई है। सोंमवार की सुबह अपने धान कटवाने के लिए नहर के पास खेत में आया तो दोपहर बाद धान काटते समय लेबर को खेत में एक व्यक्ति की खोपड़ी पड़ी दिखाई दी। उसके बाद फसल में घूम कर देखा तो व्यक्ति का कंकाल दिखाई दिया। जिसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बेरी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना किया। अशोक कुमार का कहना है कि किसी अज्ञात व्यक्ति की हत्या कर उसके शव को खुर्द-बुर्द करने के उद्देश्य से उनके खेत में डाला है।
वर्जन
पुलिस ने कंकाल का रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम करवा दिया है। अभी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट नहीं मिल पाई है। कंकाल को लेकर गायब हुए लोगों का रिकाड्र खंगाला जा रहा है। आसपास के पुलिस थानों में भी इसकी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
- सोमबीर सिंह, एसएचओ, पुलिस थाना बेरी।