फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   कुता वापस मांगने पर फायरिंग करने वाले चार गिरफ्तार

कुता वापस मांगने पर फायरिंग करने वाले चार गिरफ्तार

Tue, 25 Sep 2018 01:40 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
कुता वापस मांगने पर फायरिंग करने वाले चार गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने वाले चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी तथा अवैध हथियार देशी पिस्तौल भी बरामद किया गया।
झज्जर थाना एसएचओ सोमबीर ने बातया कि धर्मेंद्र निवासी किला कॉलोनी झज्जर ने शिकायत देते हुए बताया था कि वह पालतू कुत्ते बेचने का काम करता है। उसने एक बुल्ली नस्ल की पिल्ली कपिल नाम के व्यक्ति को 25000 रुपये में बेची थी। जिसने फोन करके बताया कि उसे वह पिल्ली पसंद नहीं आई। पिल्ली वापस ले लो और पैसे वापस दे दो। 18 सितंबर को कपिल ने उसे फोन करके कारपोरेशन बैंक के पास बुलाया। वह ब्रेजा गाड़ी में अपने साथियों के साथ आया था। उसने 25000 रुपये वापस दे दिए। जब पिल्ली वापस मांगी तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया और जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। वारदात के पश्चात वह अपने साथियों के साथ अपनी ब्रेजा गाड़ी में बैठ कर पिल्ली को भी साथ लेकर भाग गए।
विज्ञापन

सिटी इंचार्ज राजेश कुमार की टीम द्वारा मामले के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पूछताछ में पहचान कपिल पुत्र उदयवीर निवासी गांव काकोर कला थाना छपरोली जिला बागपत उत्तर प्रदेश, वैभव उर्फ रोहित पुत्र राकेश निवासी विकास कॉलोनी बिजनौर उत्तर प्रदेश, शुभम उर्फ सचिन पुत्र अशोक कुमार निवासी न्यू लक्ष्मी नगर कॉलोनी नजीबाबाद उत्तर प्रदेश तथा अक्षय पुत्र उमेश कुमार निवासी सुरेंद्र नगर कॉलोनी बिजनौर उत्तर प्रदेश के तौर पर की गई। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई ब्रेजा गाड़ी तथा अवैध हथियार देशी पिस्तौल सहित बुल्ली नस्ल की पिल्ली (कुतिया) को भी बरामद किया गया। चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed