{"_id":"5b3bd5534f1c1bc5248b4574","slug":"101530647891-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन क्लीन 14 आरोपी गिरफ्तार , 281 के चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑपरेशन क्लीन 14 आरोपी गिरफ्तार , 281 के चालान
Updated Wed, 04 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। ऑपरेशन क्लीन के तहत कार्रवाई करते हुए विभिन्न आपराधिक मामलों में 14 आरोपियों को काबू किया गया। विभिन्न आपराधिक मामलों में 14 आरोपियों को पकड़ने के अतिरिक्त ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर 281 वाहनों के चालान भी किए गए। सीआईए झज्जर की एक टीम द्वारा अवैध हथियार देशी पिस्तौल के साथ आरोपी को काबू किया गया। पकड़े गए आरोपी जयदीप गांव आसंडा जिला झज्जर के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना झज्जर में मामला दर्ज किया गया। वहीं सीआईए बहादुरगढ़ की एक टीम द्वारा अवैध हथियार देशी पिस्तौल के साथ एक आरोपी प्रवीण उर्फ कल्लू निवासी गांव बादली को थाना सदर बहादुरगढ़ के एरिया से काबू किया गया।
नशीले पदार्थों के साथ चार काबू
सीआईए झज्जर की एक टीम द्वारा मादक पदार्थ 107 ग्राम चरस के साथ आरोपी विजय निवासी गांव सासरौली को काबू किया गया। सीआईए बहादुरगढ़ की एक टीम द्वारा मादक पदार्थ 250 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गोलू निवासी जिला गोंडा यूपी हाल हरिदास कॉलोनी टिकरी बॉर्डर दिल्ली को काबू किया गया। पुलिस चौकी दुजाना की एक टीम द्वारा आरोपी जयप्रकाश निवासी गांव गरनावठी हॉल एक होटल मालिक महराना को मादक पदार्थ 130 ग्राम चूरापोस्त के साथ काबू किया गया। पुलिस चौकी शहर झज्जर की टीम द्वारा कच्चा बेरी रोड क्षेत्र झज्जर शहर से एक महिला आरोपी को 420 ग्राम गांजा के साथ काबू किया गया। पकड़े गए उपरोक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना झज्जर में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए।
दहेज प्रताड़ना, मारपीट व बदतमीजी के मामले में चार काबू
महिला थाना झज्जर की अलग-अलग टीमों द्वारा अलग-अलग दो मामलों में चार आरोपियों को काबू किया गया। दहेज प्रताड़ना, मारपीट, छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने के मामले में महिला थाना की एक टीम द्वारा दो आरोपियों वीरेंद्र तथा विनोद दोनों निवासी गांव बड़ोली जिला सोनीपत को गिरफ्तार किया गया। वहीं मोबाइल फोन पर गाली गलौच करके बदतमीजी करने तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में कार्रवाई करते हुए महिला थाना झज्जर की एक अन्य टीम द्वारा दो आरोपियों नीरज तथा अरविंद दोनों निवासी गांव धारौली जिला झज्जर को काबू किया गया। थाना सदर बहादुरगढ़ की टीम द्वारा दो आरोपियों कर्ण तथा जगत निवासी तावडू जिला नूंह को लड़ाई झगड़ा व मारपीट करने के मामले में गिरफ्तार किया गया। पुलिस चौकी सेक्टर 6 बहादुरगढ़ की टीम द्वारा गांव सांखोल के एरिया से एक ईयोन गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर इस्तेमाल करने पर दो आरोपी मोनू तथा रविंदर दोनों निवासी गांव भालौठ जिला रोहतक को काबू किया गया। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना शहर बहादुरगढ़ में मामला दर्ज किया गया ।
विज्ञापन
झज्जर पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा 281 वाहनों के चालान किए गए। जिनमें काली फिल्म लगे वाहनों के 9, दुपहिया वाहन पर तीन सवारी के 106, नाबालिग द्वारा वाहन चलाते हुए पाए जाने पर 4 तथा बिना नंबर प्लेट के 8 चालान शामिल है।