{"_id":"5ada3d004f1c1b56098b5900","slug":"101524251904-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ौदी सरपंच हत्याकांड : तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार, रिमांड अवधि में दो आरोपियों ने कबूली 19 वारदातें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हड़ौदी सरपंच हत्याकांड : तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार, रिमांड अवधि में दो आरोपियों ने कबूली 19 वारदातें
Updated Sat, 21 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हड़ौदी सरपंच हत्याकांड : तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार, रिमांड अवधि में दो आरोपियों ने कबूली 19 वारदातें
चरखी दादरी। हड़ौदी सरपंच अनिल कुमार हत्याकांड व क्रेटा लूटने का तीसरा आरोपी गांव बिरीह कला निवासी जगप्रीत उर्फ जग्गा को सीआईए टीम ने वीरवार देर शाम उसी के गांव से गिरफ्तार किया है। वहीं, पुलिस गिरफ्त में आए हत्याकांड के दोनों आरोपियों ने रिमांडवधि के दौरान विभिन्न जिलों व राजस्थान में फायरिंग, मर्डर सहित अपहरण की 19 वारदातें कबूली हैं। पुलिस ने रिमांडवधि खत्म होने पर शुक्रवार को इन दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर तीसरे साथी सहित तीन दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांडवधि के दौरान आरोपी परविंद्र उर्फ लीला ने बताया कि स्कॉर्पियो गाड़ी भी उन्होंने युवक का अपहरण कर लूटी थी और बाद में उसकी हत्या कर दी थी।
उल्लेखनीय है कि 14 अप्रैल को हड़ौदी गांव के समीप स्कॉर्पियो सवारों ने गन प्वाइंट पर हड़ौदी निवासी जगदेव से क्रेटा गाड़ी लूट ली थी। गाड़ी मालिक के पीछे आ रहे हड़ौदी सरपंच अनिल कुमार ने बोलेरो गाड़ी से लुटेरों का पीछा किया। इस दौरान लुटेरे रास्तों के जाल में उलझकर गांव हड़ौदी ही जा पहुंचे थे। इस दौरान जब सरपंच अनिल कुमार ने अपनी गाड़ी उनके सामने अड़ाकर रोकने का प्रयास किया था तो उन्होंने सरपंच को गोली मार दी थी। इसके बाद ग्रामीणों ने गांव तिवाला निवासी परविंद्र उर्फ लीला व महम के किशनगढ़ निवासी दीपक उर्फ दीपा को मौके पर ही दबोच लिया था। बाकी आरोपी फरार हो गए थे। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर छह दिन के रिमांड पर लिया था। इस हत्याकांड में शामिल तीसरे नाबालिग आरोपी को पुलिस टीम ने कोर्ट में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। तीसरे आरोपी को सीआईए सहायक उप निरीक्षक कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने गिरफ्तार किया है।
इसके अलावा रिमांडवधि के दौरान परविंद्र उर्फ लीला व दीपक उर्फ दीपा ने हिसार, भिवानी, गुरूग्राम व दिल्ली में अंजाम दी गई करीब 15 वारदातें कबूल कर लीं। वहीं, तीसरा साथी के अलावा पुलिस ने रिमांडवधि खत्म होने के बाद इन दोनों आरोपियों को भी कोर्ट में पेश कर तीन दिन के दोबारा से पुलिस रिमांड पर ले लिया।
विज्ञापन
परविंद्र ने कबूली ये वारदातें
- 13 अप्रैल की रात भिवानी में दादरी रोड पर स्थित एक तेल मील में लूटपाट का प्रयास किया था लेकिन कामयाब नहीं हो पाए।
- पांच नवंबर 2017 को गांव मानकावास थाना सदर दादरी के पास पशुओं के व्यापारियों से हथियार के बल पर 70 हजार लूटे थे।
- 13 नवंबर 2017 को गांव बिगोवा थाना सदर दादरी के पास पशुओं के व्यापारियों का अपहरण कर 1.10 लाख रुपये लूटे थे ।
- गांव मदनहेड़ी थाना बास में कटड़े के व्यापारियों से भी हथियार के बल पर की थी लूट।
-गांव बड़छप्पर में शराब के ठेके पर हथियार के बल पर की थी लूटपाट।
-लोहारू थाना के अंतर्गत सतनाली रोड पर गन प्वाइंट पर लूटी थी स्विफ्ट कार।
-21 मार्च 2018 को परविंद्र ने अपने दोस्त की बहन के प्रेमी विनोद निवासी घंघाला की अपहरण के बाद की थी हत्या।
- थाना हमीरवास जिला चूरू राजस्थान में राजगढ़ रोड से हथियार के बल पर लूटी थी बोलेरो गाड़ी।
-जुलाना से जींद रोड पर सिलेंडरों से भरी टाटा गाड़ी चालक से हथियारों के बल पर रुपयों की थी लूट।
- जिला बीकानेर के व्यास थाना के अंतर्गत एक गाड़ी छीना था।
बोस्टल जेल हिसार से फरार दीपा ने कबूली ये वारदातें
- मदनहेड़ी शराब ठेके पर आपसी रंजिश में की थी फायरिंग।
-मुंढाल स्थित मेडिकल स्टोर संचालक पर चलाई थी गोली।
-महम स्थित शेरे पंजाब होटल पर पहुंचकर भी की थी फायरिंग।
- 11 जून 2017 को अपने तीन साथियों जेल से हुआ था फरार।
- गुरूग्राम में बजघेड़ा बॉर्डर से पांच माह पहले लूटी थी पोलो गाड़ी।
- पालम विहार से हथियार के बल पर लूटी थी स्विफ्ट गाड़ी।
-नशा मुक्ति केंद्र रोहिणी दिल्ली के संचालक पर की थी फायरिंग।
- पालम विहार में पार्षद के भाई के साथ की थी मारपीट।
- करंट इलाका गुरुग्राम से विक्रांत बाइक छीनी थी।
तीसरे आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर हमारी टीम ने धर दबोचा है। आरोपी दीपा व परविंद्र ने करीब 19 वारदातें अब तक कबूल की हैं। आरोपियों से अभी पूछताछ जारी है और जल्द ही चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- हितेंद्र दांगी, सीआईए दादरी प्रभारी