फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   युवक ने पत्थर मारकर की पिता की हत्या

युवक ने पत्थर मारकर की पिता की हत्या

Sat, 17 Mar 2018 01:12 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
युवक ने पत्थर मारकर की पिता की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बादली (बहादुरगढ़)।
गांव गुभाना में एक युवक ने पत्थर मारकर अपने पिता की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में शनिवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। हत्या की वजह नशे की लत बताई जा रही है।
मृतक की पहचान गुभाना निवासी नरेश (48) के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार नरेश लकड़ी (बड़ई) का काम करता था और शराब का आदी था। इस वजह से रोजाना घर में लड़ाई-झगड़ा होता था। पिछले कुछ समय से नरेश की पत्नी मीना अपने मायके रोहतक में गई हुई थी। घर पर कोई नहीं था। वीरवार की रात को नरेश व उसके बेटे संजय उर्फ संजू के बीच झगड़ा हुआ था। तब तो मामला शांत हो गया। मगर शुक्रवार की दोपहर नशे की वजह से फिर से पिता-पुत्र में झगड़ा हो गया।
विज्ञापन

इसी कारण तैश में आकर संजू ने अपने पिता की पत्थर से हमला करके हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद संजू फरार हो गया। पड़ोसियों की नजर घर में मृत पड़े नरेश पर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही डीएसपी हंसराज, बादली चौकी प्रभारी श्रीभगवान व एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू की। पुलिस ने आसपड़ोस के लोगों से पूछताछ कर नरेश की पत्नी मीना को वारदात की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बादली चौकी प्रभारी श्रीभगवान ने कहा कि मृतक के भांजे अरुण की शिकायत पर संजय उर्फ संजू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed