फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पेपर लीक हुआ तो सुबाना व छुछकवास का पेपर रदद व सेंटर झज्जर शिफ्ट

पेपर लीक हुआ तो सुबाना व छुछकवास का पेपर रदद व सेंटर झज्जर शिफ्ट

Sun, 11 Mar 2018 01:28 AM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
पेपर लीक हुआ तो सुबाना व छुछकवास का पेपर रदद व सेंटर झज्जर शिफ्ट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के द्वारा आयोजित परीक्षाओं में नकल इन दिनों प्रशासन के लिए सिरदर्द बनी हुई है। असामाजिक तत्व नकल करवाने के लिए नए-नए तरीके तो ढूंढ ही रहे हैं तो साथ में अब इनके हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि ये ड्यूटी स्टाफ पर पत्थर फेंकने से भी गुरेज नहीं कर रहे।
शिक्षा बोर्ड भिवानी के चेयरमैन जगबीर सिंह ने शनिवार को सुबाना के राजकीय स्कूल में चल रहे परीक्षा केंद्र का दौरा किया तो यहां के स्टाफ ने शिकायत करते हुए कहा कि नकल डालने आने वाले ग्रामीणों को रोकते हैं तो वे पत्थर मारते हैं। वहीं, बोर्ड चेयरमैन द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने के दौरान नकल के 13 केस बनाए तथा जिला झज्जर के रावमावि सुबाना परीक्षा केंद्र पर ज्यादा बाह्य हस्तक्षेप के चलते 10 मार्च का पेपर रद्द किया है तथा इस परीक्षा केंद्र को रावमावि झज्जर में शिफ्ट किया है एवं इस परीक्षा केंद्र पर 12 मार्च को सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा होने के उपरांत रावमावि झज्जर में बदला जायेगा।
विज्ञापन


इन्हें किया गया कार्यभार मुक्त
इसी परीक्षा केंद्र से उप केंद्र अधीक्षक राजेश कुमार, पीजीटी हिंदी, रावमावि भिंडावास व सुपरवाइजर विजेंद्र कुमार, संस्कृत अध्यापक, लीलाहेड़ी को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के कारण कार्यभार मुक्त किया गया। इस परीक्षा केंद्र पर मुख्य केंद्रअधीक्षक उपस्थित नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल में चालू रखते थे फोटोस्टेट मशीन
केंद्र अधीक्षक द्वारा लिखित में बोर्ड चेयरमैन को शिकायत दी गई है कि परीक्षा के दौरान प्राचार्य कक्ष में उपलब्ध फोटोस्टेट मशीन को ऑन रखा जाता है और उसका दुरुपयोग किया जाता है। इसलिए उप-अधीक्षक, पर्यवेक्षक व प्राचार्य के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग को मामला भेजा जाएगा।

छुछकवास में भी परीक्षा रद्द
उड़नदस्ते द्वारा रावमावि छुछकवास परीक्षा केंद्र पर बाह्य हस्तक्षेप के चलते 10 मार्च का पेपर रद्द किया है। आगामी परीक्षाएं न्यूटन हाई स्कूल, झज्जर में शिफ्ट किए गए परीक्षा केंद्र में होगी। वहीं, ऑर्ब्जवर सोमबीर, कला अध्यापक, रावमावि खचरौली को कार्य संतोषजनक न होने के कारण कार्यभार मुक्त किया गया। सुपरवाइजर संदीप दहिया, कलां अध्यापक, रावमावि सिलानी को राकवमावि सिलाना परीक्षा केंद्र से रिलीव कर दिया गया। क्योंकि उनके विद्यालय के परीक्षार्थी भी उसी परीक्षा केंद्र में परीक्षा दे रहे थे।

इन सेंटरों पर भी होती है नकल
बोर्ड चेयरमैन जगबीर सिंह के द्वारा भले ही शनिवार को अपनी निरीक्षण में दो सेंटर को रद्द कर दिया है, लेकिन जिले के काफी गांवों में अभी नकल खुलेआम चल रही है। इसमें उन गांवों के ग्रामीणों व स्टाफ का पूरा सहयोग नकल करवाने वालों को मिल रहा है। सिलाना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व मातनहेल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हालात अभी भी कुछ ऐसे ही हैं।


वर्जन
शनिवार को जिले के सुबाना व छुछकवास सेंटर का दौरा किया था। जहां पेपर लीक मिलने के कारण दोनों ही सेंटरों की शनिवार को हुई परीक्षा रद्द करने के साथ ही सेंटर भी झज्जर शिफ्ट कर दिए हैं। वहीं, शनिवार को जिले में नकलचियों के खिलाफ आठ केस बनाए गए हैं। सुबाना सेंटर में तो स्टाफ ने बाहरी लोगों के द्वारा पत्थर मारे जाने की शिकायत भी दी थी।
- जगबीर सिंह, चेयरमैन, शिक्षा बोर्ड भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed