फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   मेट्रो में नौकरी के नाम पर लूट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

मेट्रो में नौकरी के नाम पर लूट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

Sat, 30 Sep 2017 01:32 AM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
मेट्रो में नौकरी के नाम पर लूट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
ठगी के आरोपियों पर मामला दर्ज न करने पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

चरखी दादरी।
दिल्ली मेट्रो में नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी के शिकार लोगों ने शुक्रवार को प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। रोज गार्डन से नारेबाजी करते हुए लोग डीसी कार्यालय तक पहुंचे और रोष प्रकट किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस अधिकारियों पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाया और अनदेखी के विरोध में धरना भी दिया।

कांग्रेसी नेता राजू मान ने कहा कि इस प्रकरण से पारदर्शिता का दावा करने वाली मोदी और खट्टर सरकार का मुखौटा उतर गया है। उन्होंने कहा कि नौकरी के नाम से 29 लोगों से 30 लाख से ज्यादा रुपये ठगे जाने के बावजूद सरकार की चुप्पी समझ से परे है। इंद्रजीत कोहलावास ने कहा कि पैसे वापस मांगने पर पीड़ितों से मारपीट की गई और जातिसूचक शब्द बोले गए। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं होता उनका धरना जारी रहेगा। इस मौके पर सत्यवान घिकाड़ा, नरेश पहलवान बौंद, श्यामसुंदर भागवी, करतार रानीला, पालेराम रावलधी, विकास रानीला, कर्ण सिंह, राजेश घिकाड़ा, विजय सांगवान, संजीत मिर्च, साधुराम मिर्च, राजेश बेरला, राकेश दादरी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed