फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   एटीएम बंद, रुपये निकलवाने के लिए दिल्ली जा रहे लोग

एटीएम बंद, रुपये निकलवाने के लिए दिल्ली जा रहे लोग

Sun, 27 Aug 2017 01:08 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
एटीएम बंद, रुपये निकलवाने के लिए दिल्ली जा रहे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद से बहादुरगढ़ में बैंक एवं एटीएम बंद हैं। बहादुरगढ़ में एटीएम बंद होने के कारण लोगों ने दिल्ली की सीमा में जाकर एटीएम से रुपये निकलवाए।
बता दें कि शहर में रोहतक-दिल्ली रोड, रेलवे रोड, नाहरा-नाहरी रोड, झज्जर रोड, नजफगढ़ रोड, कमेटी चौक, सेक्टर-6 एवं लाइनपार सहित बहादुरगढ़ क्षेत्र में लगभग 60 एटीएम हैं। शनिवार की दोपहर श्याम जी कांप्लेक्स स्थित एचडीएफसी, महावीर पार्क स्थित एक्सिस, एसबीआई और एचडीएफसी, झज्जर रोड स्थित एसबीआई, रेलवे रोड स्थित एसबीआई व पीएनबी और रोहतक रोड पर विजया, के नरा एवं अन्य बैंकाें के एटीएम बूथाें के शटर बंद दिखाई दिए।
विज्ञापन

मांडोठी बाजार के निवासी कुनाल शर्मा ने कहा कि शाम को वह ड्यूटी से आया तो उसे रुपयों की जरूरत पड़ी। जब पैसे निकालने के लिए एटीएम बूथ पर तो शहर के कई एटीएम बूथों के शटर बंद मिले। इसके बाद वह दिल्ली के मुंडका क्षेत्र में स्थित एक एटीएम से रुपये निकालकर लाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पुनीत शर्मा ने कहा कि हरियाणा में पिछले दो-तीन साल से दंगे बढ़ रहे हैं। जब भी ऐसा होता है, तमाम सेवाएं प्रभावित हो जाती हैं। सरकार को पहले से ही पुख्ता प्रबंध करने चाहिए, ताकि हालात न बिगड़े। अब फिर से एटीएम बंद हो गए हैं। कब खुलेंगे कुछ पता नहीं। विकास ने कहा कि एक तो नेट बंद होने से ऑनलाइन पेमेंट नहीं हो पा रही। बैंक और एटीएम बूथ भी बंद हैं। किसी को सामान खरीदना हो तो कैसे काम चलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed