{"_id":"594ada004f1c1b290c8b467e","slug":"101498077696-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर की नारेबाजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सफाई कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर की नारेबाजी
Updated Thu, 22 Jun 2017 03:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफाई कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने लगातार दूसरे दिन विभिन्न मांगों को लेकर हीरा चौक स्थित शनि मंदिर के पास में काले बिल्ले लगा कर गेट मिटिंग का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और रोष जताया गया। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों की सभी लंबित पड़ी मांगों को मानने की गुहार लगाई। यूनियन के उपप्रधान राजू ने सरकार से 2016 से सातवें वेतन आयोग के हिसाब से वेतन और बकाया एरियर देने की मांग की। उन्होंने बताया कि सरकार लंबे समय से कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की बातेें दोहराती आ रही है, लेकिन अभी तक किसी भी कच्चे कर्मचारी को पक्का नही किया गया है। उन्होंने सरकार से मांग कि वो जल्द कच्चे कर्मचारियों को पक्का करें। उन्होंने वर्दी भत्ता 240 से बढ़ा कर 500 और धुलाई भत्ता 15 रुपये से 250 रुपये करने की भी मांग की। वही ठेकेदार प्रथा बंद कर समान काम और समान वेतन देने की मांग की है। इस दौरान सचिव अजीत सिंह, कमल सिंह, पवन कुमार, रामबाबू, महिला प्रधान तिजो देवी, हरबाई, रिटा, सरोज, बबली, रेखा आदि अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।