{"_id":"d235e66e369fa299281886c8c2f95f13","slug":"crime-news-hindi-news-998","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुलभ शौचालय में वेश्यावृति का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुलभ शौचालय में वेश्यावृति का भंडाफोड़
ब्ययूराो/अमर उजाला / झज्जजर
Updated Thu, 28 Jan 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस स्टैंड पर बने शुलभ शौचालय में बने कर्मचारी के कमरे में वेश्यावृति का धंधा हो रहा था। वीरवार को कॉलेज की छात्रा व एक युवक को लोगों ने यहां संदिग्ध हालत में पकड़ लिया। मौके पर हंगामा हुआ। पुलिस पहुंची, लेकिन इससे पहले ही दोनों वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
इस बीच पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि कर्मचारी कमरे को किराए पर दे रहा था। एक कर्मी मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। आरोप है कि काफी समय से गलत कामों के लिए कर्मचारी अपना कमरा किराए पर दे रहे थे।
विज्ञापन
बस स्टैंड के इंटरी गेट के पास बने शुलभ शौचालय में पिछले कुछ दिनों से चल रही गतिविधियां संदिग्ध थी। रोडवेज कर्मचारी इस पर निगाह रखे हुए थे। वीरवार को एक युवक कॉलेज की छात्रा को लेकर यहां आया। उसने कर्मचारी को कुछ पैसे दिए ओर अंदर चला गया। रोडवेज कर्मियों व अन्य जनों ने दोनों की हरकत देख ली।
विज्ञापन
मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। युवक-युवती को लोगों ने इस बीच कमरे में संदिग्ध हालत में पकड़ लिया। मौके पर हंगामा हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस आने से पहले ही दोनों चकमा देकर फरार हो गए। जिस कर्मी ने उनको कमरा किराए पर दिया था वह भी भाग गया।
पुलिस ने दूसरे कर्मचारी को पकड़ कर पूछताछ की। खुलासा हुआ कि वे कमरे को किराए पर देते थे। वहां काफी समय से गलत हरकतें चल रही थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।