{"_id":"253f88801533947e37b9896b9abc219e","slug":"crime-news-hindi-news-1164","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली सीमा पर 2 लोगों को मारी गोली, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली सीमा पर 2 लोगों को मारी गोली, गंभीर
झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 07 Feb 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बादली। बीती देर रात बाक्करगढ़ रोड स्थित दिल्ली सीमा पर अज्ञात हमलावरों ने दो लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया। दोनों व्यक्ति माजरी गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
मामले की छानबीन दिल्ली पुलिस कर रही है जबकि हरियाणा पुलिस ने मदद करते हुए सीमा पर गश्त बढ़ा दी है।
जानकारी के अनुसार माजरी गांव के कृष्ण और देवेंद्र किसी काम से अपनी गाड़ी में दिल्ली की ओर जा रहे थे तो दिल्ली टोल के पास कुछ युवकों ने उनकी गाड़ी रुकवाकर झगड़ा शुरू कर दिया। विरोध करने पर युवकों ने पिस्तौल निकालकर कृष्ण और देवेंद्र पर गोली दाग दी।
विज्ञापन
इस हमले में कृष्ण और देवेंद्र को एक-एक गोली लगी। बाद में हमलावरों ने उनकी गाड़ी को भी ईंट पत्थरों से तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली के जाफरपुर थाने से पुलिस और बादली से पुलिस मौके पर पहुंची मगर जब तक हमलावर मौके से फरार हो चुके थे।
मामला दिल्ली सीमा के अंदर होने के चलते कार्रवाई का जिम्मा दिल्ली पुलिस ने संभाला। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए, जबकि दिल्ली पुलिस ने दोनों घायलों को जाफरपुर अस्पताल में भिजवाया जहां से गंभीर हालत देखते हुए दिल्ली में ही एक निजी अस्पताल में रेफर कराया गया है।
विज्ञापन
बहादुरगढ़ सदर थाना प्रभारी बिजेंद्र कुमार ने बताया कि घटना दिल्ली सीमा के अंदर थी। इसके चलते दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। उन्होंने बताया कि वह दिल्ली पुलिस की मामले में मदद कर रहे हैं और सीमा पर पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।
दिल्ली पुलिस की हर संभव मदद की जाएगी ताकि हमलावरों का पता चल सके। घटना के बाद से वाहनों चालकों और दिल्ली टोल पर काम करने वाले कर्मचारियों में भय का माहौल बना है।