{"_id":"5fa06add8ebc3e9bcc42d0e4","slug":"crime-in-muthoot-finance-office-jhjhar-news-rtk5812112150","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े मुथूट फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में लूट की नीयत से घुसे बदमाश, सायरन बजते ही भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े मुथूट फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में लूट की नीयत से घुसे बदमाश, सायरन बजते ही भागे
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में गार्ड को अंदर लेकर जाते बदमाश।
- फोटो : Jhjhar
झज्जर। सोमवार की शाम को एक फाइनेंस कंपनी में कर्मचारियों की सतर्कता से डकैती की वारदात टल गई। कंपनी के कार्यालय में सायरन बजाते ही बदमाश भाग खड़े हुए। छह बदमाश गोल्ड लोन करने वाली कंपनी की कार्यालय में घुस गए और सुरक्षाकर्मी व एक अन्य कर्मचारी को हथियारों के बल पर कार्यालय में ले गए और वहां से उन्हें स्ट्रांग रूम में ले घुसे। लेकिन वे वहां से कुछ ले जाते उससे पहले सायरन बज उठा और वे भागने पर मजबूर हो गए। घटना के पांच से सात मिनट बाद सुर्खपुर चौक बाईपास पर एक ट्रॉले के साथ बाइक की टककर हो गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई औए एक घायल हो गया। घटना स्थल से पुलिस ने एक पिस्टल आधा दर्जन कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस इनको फाइनेंस कंपनी की घटना को जोड़कर देख रही है। आरोपियों की चेहरे का सीसीटीवी फुटेज में दिखे चेहरों से से मिलान किया जा रहा है। घायल युवक के खिलाफ भी कई विभिन्न पुलिस थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार झज्जर के पुराना बस स्टैंड के पास एक निजी बैंक के ऊपर मुथूट फाइनेंस कंपनी का कार्यालय है। यहां कंपनी द्वारा गोल्ड के बदले लोन दिया जाता है। पुलिस के अनुसार शाम करीब चार बजे छह बदमाश हथियारों से लैस होकर फाइनेंस कंपनी में जा घुसे। वह घटना को अंजाम देने की कोशिश कर ही रहे थे कि उसी दौरान किसी ने सिक्योरिटी अलर्ट के चलते सायरन बजा दिया। सायरन बजते ही बदमाश तुरंत मौके से फरार हो गए। वहीं घटना की सूचना मिले ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटना की सूूचना मिलने पर डीएसपी राहुल देव, शहर पुलिस थाना प्रभारी राजेश कुमार पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और मौके का मुआयना किया।
- दो बदमाशों की बाइक ट्राले से टकराई
वहीं घटना के कुछ मिनट बाद ही सुर्खपुर रोड बाईपास चौक पर दो बदमाशों की बाइक ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि एक बदमाश ने मौके ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। किसी राहगीर ने हादसे की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम व एंबुलेंस के टोल फ्री नंबर पर दी। जिसके बाद पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंची और हादसे में मौत का शिकार हुए मृतक व घायल बदमाश को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। हादसे में मरने वाले बदमाश की पहचान रोहतक के बोहर गांव निवासी अजय व घायल बदमाश की पहचान शक्ति भापड़ौदा के रूप में हुई है। चिकित्सकों ने हादसे में घायल बदमाश की गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के लिए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। जबकि अजय के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में रखवा दिया है। मंगलवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। दोनों के पास दो हथियार व करीब आधा दर्जन कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
फाइनेंस कंपनी में घुसे बदमाश वारदात को अंजाम नहीं दे पाए। सायरन बजते ही बदमाश भाग खड़े हुए। सड़क दुर्घटना में मौत का शिकार हुए और घायल के कब्जे से दो हथियार मिले हैं। भापड़ौदा गांव निवासी शक्ति के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। फिलहाल इनको फाइनेंस कंपनी की वारदात से जोड़कर देखा जा रहा है। बाकी मामले का जांच में खुलासा होगा।
- राहुल देव, डीएसपी, झज्जर।