{"_id":"5d2387738ebc3e6ce64e32e8","slug":"crime-charkhidadri-news-rtk5034424186","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति-पत्नी का विवाद सुलझाने पहुंचे पुलिस कर्मी से हाथापाई, वर्दी फाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति-पत्नी का विवाद सुलझाने पहुंचे पुलिस कर्मी से हाथापाई, वर्दी फाड़ी
विज्ञापन
महिला से पति द्वारा मारपीट की सूचना पर पहुंची बाढड़ा थाना टीम पर आरोपी ने हमला बोल दिया। पुलिस टीम का आरोप है कि आरोपी ने सिपाही की वर्दी फाड़ दी और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। एएसआई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस टीम से मारपीट करने, वर्दी फाड़ने व सरकारी काम में बाधा डालने का केस दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार देर रात कांहड़ा गांव से 1091 नंबर पर एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले शख्स ने बताया कि गांव निवासी एक व्यक्ति अपनी पत्नी से मारपीट कर आग लगाने का प्रयास कर रहा है। सूचना पर एएसआई शेखर व सिपाही नरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। एएसआई शेखर ने बताया कि पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने के बाद भी आरोपी अपनी पत्नी की पिटाई करता रहा। इस दौरान जब उन्होंने बीचबचाव का प्रयास किया तो उक्त शख्स भड़क उठा। उसने हाथ में लिया बैट से एएसआई पर हमला कर दिया। एएसआई शेखर ने बताया कि उन्होंने एक साइड होकर अपना बचाव किया। इसके बाद जब सिपाही नरेंद्र आरोपी को पकड़ने के लिए आगे बढ़ा तो उसे भी धक्के मुक्की की। आरोपी विजयपाल ने सिपाही नरेंद्र की वर्दी फाड़ दी। पुलिस कर्मियों ने काबू करने का प्रयास किया तो वह मौके से भागने में कामयाब हो गया। एएसआई शेखर ने बताया कि आरोपी ने टीम के साथ हाथापाई करने, वर्दी फाड़ने और सरकारी काम में बाधा डाली है। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ बाढड़ा थाने में केस दर्ज किया गया है।
मदद के लिए पहुंची पुलिस टीम को मांगनी पड़ी मदद
रात करीब साढ़े दस बजे एएसआई शेखर ने मामले की सूचना बाढड़ा थाने में दी। इससे पहले एएसआई शेखर व सिपाही नरेंद्र कांहड़ा निवासी आरोपी की पत्नी की मदद करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान आरोपी के पुलिस टीम पर ही हमला करने के चलते बाढड़ा थाने से मदद मांगी गई और बाद में आरोपी के खिलाफ केस भी दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
पुलिस टीम से मारपीट की घटना कांहड़ा गांव की है। आरोपी विजयपाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। रविवार रात वह मौके से भागने में कामयाब हो गया।
शेखर सिंह, एएसआई, बाढड़ा थाना