फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Counting of votes will completed in 17 rounds for Bahadurgarh, 20 rounds for Badli and 19 rounds for Jhajjar

Election Result Haryana: बहादुरगढ़ की 17, बादली 20, झज्जर और बेरी की 19-19 राउंड में होगी मतगणना पूरी होगी

Tue, 08 Oct 2024 08:57 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 08 Oct 2024 08:57 AM IST
सार

चारों विधानसभा क्षेत्र झज्जर, बेरी, बहादुरगढ़ और बादली के मतों की गणना का काम राजकीय नेहरू कॉलेज में किया गया है। बहादुरगढ़ विस क्षेत्र के वोटों की गिनती के लिए 14 टेबल लगाई गई हैं जबकि झज्जर, बादली और बेरी विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती के लिए 10-10 टेबल लगाई गई हैं।

विज्ञापन
Counting of votes will completed in 17 rounds for Bahadurgarh, 20 rounds for Badli and 19 rounds for Jhajjar
झज्जर में गिनती के लिए ईवीएम लेकर जाते कर्मी। - फोटो : संवाद

विस्तार

पांच अक्तूबर को हुए मतदान के बाद से प्रत्याशियों के लिए दिन और रात गुजारना मुश्किल रहा। हर कोई जीत-हार को लेकर गुणा-भाग में लगे रहा। झज्जर विस की बात करें तो यहां पर भाजपा-कांग्रेस में सीधा मुकाबला है। वहीं बेरी में भी कांग्रेस-भाजपा के बीच मुकाबला है। यहां पर निर्दलीय वोट काट सकते हैं। बादली में त्रिकोणीय मुकाबला है, लेकिन मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों के बीच है। बहादुरगढ़ की बात करें तो यहां पर कांग्रेस-भाजपा के अलावा निर्दलीय भी बाजी पलट सकते हैं।

विज्ञापन


आज सभी 42 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम से बाहर निकल आएगा। सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हो चुकी है। अभी पोस्टल बैलेट पेपर की गिनती चल रही है। इसके बाद लगभग साढे़ 8 बजे ईवीएम से वोटों की गिनती का काम शुरू हो जाएगा। पहले राउंड का रुझान लगभग साढे़ 9 बजे मिलने की उम्मीद है और दोपहर लगभग 1 बजे तक जिले को नए विधायक मिल जाएंगे।
विज्ञापन


चारों विधानसभा क्षेत्र झज्जर, बेरी, बहादुरगढ़ और बादली के मतों की गणना का काम राजकीय नेहरू कॉलेज में किया गया है। बहादुरगढ़ विस क्षेत्र के वोटों की गिनती के लिए 14 टेबल लगाई गई हैं जबकि झज्जर, बादली और बेरी विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती के लिए 10-10 टेबल लगाई गई हैं। इसके अलावा चारों विस क्षेत्र की मतगणना के लिए एक-एक टेबल रिजर्व भी की गई है।बहादुरगढ़ की 17, बादली 20, झज्जर और बेरी की 19-19 राउंड में मतगणना पूरी होगी। मतगणना को लेकर सुरक्षा के कडे़ इंतजाम किए गए हैं। जिले में सभी चार विधानसभा के लिए अलग-अलग काउंटिंग हॉल बनाये गए हैं। मतगणना के कार्य की वीडियोग्राफी की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेहरू कॉलेज के आसपास धारा 163 लागू
जिलाधीश शक्ति सिंह ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए राजकीय पीजी नेहरू कालेज में बनाए गए मतगणना केंद्रों के आसपास 200 मीटर के दायरे में धारा 163 लागू करने के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश में विधानसभा चुनाव के मतों की गणना के लिए राजकीय पीजी नेहरू कॉलेज परिसर में झज्जर, बेरी, बहादुरगढ और बादली विधानसभा के अनुसार अलग-अलग स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं।




मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से धारा 163 की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि कोई असामाजिक तत्व मतगणना केंद्र के आसपास दिखाई न दे। जिलाधीश की ओर से जारी आदेशानुसार पांच या पांच से अधिक लोगों के स्ट्रांग रूम के 200 मीटर के दायरे में एकत्रित होने पर पूर्ण रूप से पाबंदी रहेगी। इसके साथ ही किसी भी प्रकार की असामाजिक या गैरकानूनी गतिविधि करने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed