{"_id":"69276a2a48eb783fb40de33b","slug":"councillors-expressed-disagreement-on-the-agendas-in-the-house-meeting-the-meeting-was-adjourned-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1001-128767-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: हाउस की बैठक में पार्षदों ने एजेंडों पर जताई असहमति, बैठक स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: हाउस की बैठक में पार्षदों ने एजेंडों पर जताई असहमति, बैठक स्थगित
Thu, 27 Nov 2025 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 27 Nov 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
26jjrp18- बेरी नगरपालिका कार्यालय में हाउस की बैठक में मौजूद चेयरमैन, सचिव व पार्षद। संवाद
बेरी। नगर पालिका में शहर के विकास कार्याें को लेकर बुधवार को हाउस की बैठक बुलाई गई। इसकी अध्यक्षता नगर पालिका चेयरमैन देवेंद्र कादयान व सचिव पूजा ने की। बैठक की शुरूआत पिछली बैठक में शामिल एजेंडों को लेकर चर्चा शुरू की गई तो उप प्रधान सहित आठ पार्षदों ने एजेंडों को लेकर असहमति जताई।
पार्षदों की असहमति होने के बाद आगे की कार्रवाई नहीं हुई और बैठक को स्थगित कर दिया गया। पार्षदों का कहना था कि पिछली हाउस की बैठक के बाद कार्रवाई रजिस्टर में फाइनेंस कमेटी बनाकर उसे एजेंडे में जोड़ दिया गया, जो गलत है। इसलिए पहले उस बारे में स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए।
बैठक स्थगित होने के बाद नगर पालिका चेयरमैन देवेंद्र उर्फ बिल्लू पहलवान ने कहा कि बुधवार को पालिका में हाउस की बैठक बुलाई गई थी। इसमें कुछ पार्षदों ने पिछली बैठक में कार्याें को लेकर असहमति जताई है। सभी 14 वार्डों में बिना भेदभाव के विकास कार्य करवाएं जा रहे हैं। वहीं, नगर पालिका सचिव पूजा साहू का कहना है कि विकास कार्याें को लेकर हाउस की बैठक बुलाई गई थी।
विज्ञापन
मुद्दों पर चर्चा करते ही पार्षदों ने असहमति जताई, जिसके चलते बैठक स्थगित कर दी गई। जल्द ही दोबारा बैठक को लेकर तारीख तय की जाएगी।
आज की बैठक में रखे जाने वाले एजेंडे
- पिछली बैठक की पुष्टि बारे।
- हरियाणा कौशल रोजगार के तहत 20 सफाई कर्मचारी नियुक्ति करने के बारे में।
- बेरी शहर में एससी धर्मशाला का निर्माण करवाने के बारे में।
- विकास कार्य करवाने के बारे में।