फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   corona virus

कोरोना वायरस के चलते बेरी में इस बार नहीं लगेगा बेरी माता भीमेश्वरी देवी का नवरात्र मेला

Tue, 17 Mar 2020 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
corona virus
वीडियो कांफ्रेंस में मौजूद उपायुक्त जितेंद्र कुमार व अन्य अधिकारी। - फोटो : Jhjhar
कोरोना वायरस के चलते इस बार बेरी में माता भीमेश्वरी देवी के मंदिर में लगने वाला नवरात्र मेला नहीं लगेगा। नवरात्र पर्व पर माता के मंदिर में नौ दिन तक मेला चलता है। इस दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु माता कें मंदिर में माथा टेकने के लिए आते हैं। झज्जर जिला से ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों से भी श्रद्धालु नवरात्र के दौरान माता के दर्शन के लिए आते हैं। नौ दिन तक माता के मंदिर में भक्त माता के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। लेकिन इस बार वे माता के दर्शन के लिए मंदिर पर मेले में नहीं आ सकेंगे।
विज्ञापन

घर पर नवरात्र की पूजा करने की अपील
हाल ही में कोरोना वायरस से बचाव से संबंधित सरकार की ओर से जारी किए गए आदेशों की अनुपालना में इस बार झज्जर जिला के बेरी उपमंडल में नवरात्र पर्व पर नवरात्र मेला का आयोजन एहतियात के तौर पर इस बार नहीं किया जा रहा है। उपायुक्त ने लोगों से अपील की है कि ऐसे में श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य संबंधित सुरक्षा के मद्देनजर घर पर ही पर्व मनाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन की ओर से यह कदम उठाए जा रहे हैं, इसमें किसी भी रूप से घबराने की जरूरत नहीं है। वायरस से बचाव को लेकर झज्जर जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। आमजन के स्वास्थ्य को लेकर प्रशासन पूरी तरह से संजीदगी बरत रहा है और सरकार की ओर से दिए गए सुरक्षात्मक दिशा निर्देशों की अनुपालना प्रभावी ढंग से की जा रही है।
विज्ञापन

लोगों से सहयोग की अपील सोमवार को उपायुक्त जितेंद्र कुमार ने आमजन को कोरोना वायरस से निपटने के लिए प्रशासन की ओर से किए गए प्रबंधों व सुरक्षात्मक रूप से बरती जा रही सावधानियों के तहत लोगों से सहयोग करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व उपायुक्त ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने प्रदेश भर के उपायुक्त को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जिसमें झज्जर उपायुक्त की ओर से बताया गया कि झज्जर जिला में झज्जर, बेरी व बहादुरगढ़ नागरिक अस्पताल सहित कुल 10 अस्पताल में 177 आइसोलेशन बेड चिह्नित किए गए हैं और कुल 17 वेंटिलेटर की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
200 से अधिक संख्या में एकत्रित होने पर पाबंदी उपायुक्त जितेंद्र कुमार ने जिला के चारों एसडीएम को निर्देश दिए कि वे कोरोना वायरस से रोकथाम के लिए उठाए गए कदमों की अनुपालना गंभीरता से कराएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि झज्जर जिला में किसी सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, शैक्षणिक, खेल गतिविधियों सहित पारिवारिक समारोह में 200 से अधिक संख्या में लोग एकत्रित न हों। उन्होंने कहा कि झज्जर जिला में सभी सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पुल, नाइट क्लब, जिम व सभी शिक्षण संस्थान (परीक्षाओं को छोड़कर) पूर्णतया बंद रहेंगे।
सरकारी कार्यालयों में जहां आमजन की आवागमन अधिक है वहां सेनिटाइजर उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने बताया कि झज्जर जिला के सरकारी कार्यालयों में जहां आमजन की आवागमन अधिक है वहां सेनिटाइजर उपलब्ध रहेंगे ताकि स्वच्छता से बीमारियां की संभावना न हों। उन्होंने कहा कि लोगों को बेवजह डरने की जरूरत नहीं है और सावधानी बरतने की सलाह देते हुए लोगों को इस रोग से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

यह रहे मौजूद
बैठक में एडीसी उत्तम सिंह, एसडीएम बेरी डॉ. राहुल नरवाल, सीटीएम डॉ. सुभिता ढाका, एसडीएम बहादुरगढ़ तरुण पावरिया, एसडीएम झज्जर शिखा, एसडीएम बादली विशाल, सीईओ जिला परिषद विजेंद्र हुड्डा, डीआईओ अमित बंसल, सिविल सर्जन डॉ. रणदीप पूनिया, डॉ. नितिन गुप्ता, डॉ. निहारिका मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed