फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   corona, three positive cases found, health, bahadurgarh

जिले में तीन कोरोना पॉजिटिव केस मिले, संख्या पहुंची 119

Fri, 12 Jun 2020 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
corona, three positive cases found, health, bahadurgarh
बहादुरगढ़। झज्जर जिले में शुक्रवार को कोरोना के तीन केस सामने आए। ये तीनों ही बहादुरगढ़ के हैं। दो शहर की एक ही कॉलोनी से और एक संक्रमित सोलधा गांव निवासी है। इस तरह अब जिले में संक्रमित होने वालों की संख्या 119 हो गई है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ की कॉलोनी न्यू बसंत विहार निवासी कोरोना संक्रमित महिला के संपर्क में आने से दो महिलाएं भी संक्रमित हो गईं। सीएमओ डॉ. रणदीप पूनिया ने बताया है कि गांव सोलधा में दिल्ली पुलिस के संक्रमित जवान के कारण एक और व्यक्ति संक्रमित हो गया। उधर शहर में रोहतक दिल्ली रोड स्थित श्यामजी कॉम्प्लेक्स में चल रहे भारतीय जीवन बीमा निगम के आफिस में कार्यरत दिल्ली निवासी एक महिला के संक्रमित होने कारण निगम का आफिस शुक्रवार को बंद रखा गया। शनिवार और रविवार को नियमानुसार अवकाश रहेगा। ये आफिस सोमवार को खुलेगा। आफिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह महिला कर्मचारी सप्ताह भर से आफिस नहीं आई है। उनका टेस्ट दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में हुआ।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार तक जिले से 4857 सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे। जिनमें से 136 की जांच रिपोर्ट पाजिटिव और 4563 की रिपोर्ट निगेटिव आई। जबकि 158 नमूनों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। फिलहाल जिले के 20 एक्टिव केस हैं। अब तक 107 लोगों को अस्पताल में आइसोलेट किया गया। कुल एक्टिव 20 में से 10 पेशेंट फिलहाल पीजीआई व एम्स में भर्ती हैं और 10 को उनके घरों में ही आइसोलेट किया गया है। कुल 99 लोग अस्पताल से ठीक होकर घर लौट चुके हैं। डा. पूनिया ने बताया कि जिले का सैंपल पाजिटिविटी रेट शुक्रवार रो 2.9 फीसदी और रिकवरी रेट 83.2 फीसदी रहा। टेस्टिंग रेशो एक लाख लोगों पर 441 रहा। कुल 2181 लोगों की रैंडम सैंपलिंग की गई। जिले के 52565 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। अब तक 4989 लोगों को सर्विलांस पर रखा गया, जिनमें से 4576 लोग सर्विलांस अवधि पूरी कर चुके हैं। जबकि 413 लोग फिलहाल सर्विलांस पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed