{"_id":"60e5f86e8ebc3ebf593510a9","slug":"corona-six-positive-cases-found-jhjhar-news-rtk616580451","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर बढ़ने लगा कोरोना का ग्राफ, छह मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर बढ़ने लगा कोरोना का ग्राफ, छह मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
झज्जर। जिले में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। मंगलवार को जहां तीन नए केस आए थे वहीं बुधवार को छह नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।
बुधवार तक पूरे जिले में केवल 9 सक्रिय केस बचे हुए हैं। जिनमें से 7 कोरोना संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में हैं और दो को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में निरंतर टीकाकरण प्रक्रिया को प्रभावी रूप से चलाया गया है। इसके कारण लोगों में वैक्सीन लगवाने को लेकर पूरा उत्साह है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में फिलहाल 5 हजार को वैक्सीन बची हुई हैं। जबकि कोविशील्ड की सप्लाई रात के समय झज्जर पहुंचने की संभावना है। हालांकि इसकी कितनी डोज आएंगी इसके बारे में विभाग के अधिकारियों को भी जानकारी नहीं है।
अधिकारियों का कहना है कि वह सेंट्रल स्टोर में वैक्सीन की उपलब्धता पर निर्भर करता है। वहां पर जितनी उपलब्धता होती है उसके हिसाब से ही वैक्सीन भेजी जाती हैं। वैक्सीन की सप्लाई निरंतर रूप से जारी है। जबकि जिले में कोरोना का रिकवरी रेट का आंकड़ा 98.25 फीसदी है। कोरोना महामारी के दौर में अभी तक कुल 18 हजार 802 मरीज कोरोना संक्रमित हुए थे जिनमें से 18 हजार 474 मरीज स्वास्थ्य सेवाएं लेते हुए अब पूर्ण रूप से स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
तीन लाख 31 हजार 190 डोज ली जिलावासियों ने
डीसी श्याम लाल पूनिया ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि जिलेभर में बुधवार शाम तक दो लाख 74 हजार 664 ने प्रथम डोज व 56 हजार 526 नागरिकों ने कोरोना टीकाकरण की दूसरी डोज ले ली है। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से 44 वर्ष की आयु तक के जिन युवाओं ने कोरोना टीकाकरण के किए पंजीकरण करवाया हुआ है उनको भी कोरोना के टीके लगाए जा रहे हैं। बुधवार की शाम तक एक लाख 19 हजार 75 युवाओं ने कोरोना की प्रथम डोज ले ली है।
कोरोना टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. संजीव मलिक ने कहा कि सरकार की ओर से निर्धारित आयु वर्ग के नागरिक टीकाकरण को लेकर जागरूक हैं और स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के साथ ही विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष कैंप लगाकर वैक्सीनेशन की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुरक्षा संकल्प के साथ पूरे जिले के 18 वर्ष की आयु से अधिक हर व्यक्ति को वैक्सीनेट करते हुए कोरोना संक्रमण चक्र पर अंकुश लगाने के ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। जिले में कोविशील्ड की आपूर्ति रात के समय पहुंच जाएगी। जिले में फिलहाल तक वैक्सीन की कमी नहीं है।