फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   corona positive

जिले में दो दिन में 21 लोग मिले कोरोना पाजिटिव

Sun, 16 Aug 2020 06:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
corona positive
जिले में शनिवार के 14 और रविवार के 7 मामलों को मिलाकर दो दिन में 21 कोरोना पॉजिटिव केस मिले। जबकि दो दिन में 13 लोगों को संक्रमण मुक्त होने पर डिस्चार्ज किया गया। रिकवरी रेट 91.4 प्रतिशत रहा। दो दिन के 21 केस मिलाकर अब तक 989 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 891 स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक कुल 13 की मौत हो चुकी है और अब 78 पॉजिटिव केस फिलहाल एक्टिव हैं।
विज्ञापन

रविवार को संक्रमित मिले सात लोगों में पांच बहादुरगढ़ क्षेत्र से और दो झज्जर से हैं। संक्रमित पाए गए दयानंद नगर की गली नंबर-2 के व्यापारी को दिल्ली के एक्शन बालाजी अस्पताल में, उनकी 68 वर्षीय पत्नी व 41 वर्षीय पुत्रवधु को एसडीएच बहादुरगढ़ में भर्ती कराया गया है। विकासनगर की 57 वर्षीय गृहिणी को नई दिल्ली स्थित उत्तर रेलवे के अस्पताल में और गांव छारा के 35 वर्षीय युवक को होम आइसोलेशन में रखा गया है। उधर, झज्जर के गांव नीलाहेड़ी के 52 वर्षीय टाइपिस्ट को होम आइसोलेशन में रखा गया है और नौगांवा के 31 वर्षीय सिपाही को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मातनहेल में दाखिल किया गया है।
विज्ञापन

37947 की हो चुकी जांच
जिले में रविवार तक 37947 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। जिनमें से 918 की रिपोर्ट पॉजिटिव और 36945 की निगेटिव आई। जबकि 84 लोगों के नमूनों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। अब तक जिले के 989 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, अब तक 536 लोगों को अस्पतालों में आइसोलेट किया गया और 453 लोग होम आइसोलेट किए गए। फिलहाल 78 एक्टिव पेशेंट हैं और 898 को स्वस्थ घोषित किया जा चुका है। जिला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय दहिया के अनुसार, अब तक जिले के 13 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 44 लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं और 34 संक्रमितों को उनके घरों में ही रखा गया है। रविवार को सैंपल पॉजिटिविटी रेट 2.4 फीसदी और रिकवरी रेट 90.8 फीसदी रहा। रविवार तक जिले के कुल 101429 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। अब तक कुल 7547 लोगों को सर्विलांस पर रखा गया, जिनमें से 7474 की सर्विलांस अवधि पूरी हो चुकी है और 73 लोग फिलहाल सर्विलांस पर हैं। रविवार को जिले में टेस्टिंग रेशो 3448 व्यक्ति प्रति लाख रहा। जिले के 18481 लोग केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का एप आरोग्य सेतु अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed