{"_id":"5f0cb9c48ebc3e635d02ed2c","slug":"corona-positive-bahadurgarh-news-rtk563897553","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 18 और लोग मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 18 और लोग मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
जिले में सोमवार को 18 नये कोरोना पॉजिटिव केस मिले। जबकि आइसोलेशन में रहने के बाद 13 लोगों को स्वस्थ घोषित किया गया। अब जिले में कुल 504 पॉजिटिव केस हैं। इनमें से 339 स्वस्थ हो गए और 4 की मौत के बाद अब 161 पॉजिटिव केस एक्टिव हैं।
यहां के लोग हुए स्वस्थ
स्वस्थ होने वालों में सभी 13 लोग बहादुरगढ़ क्षेत्र के निवासी हैं। डिस्चार्ज होने वालों में जहांगीरपुर, छुड़ानी, कुलासी, छिकारा कॉलोनी, इंदिरा पार्क, परनाला, दहकोरा, लडरावण, धर्मपुरा व किला मोहल्ला के एक-एक लोग, दयानंद नगर के दो और कच्चा बाग की एक 19 वर्षीय युवती शामिल है।
ये भी किए डिस्चार्ज
सोमवार को तीन अन्य लोग डिस्चार्ज किए गए। इनमें धर्मपुरा निवासी 44 वर्षीय डॉक्टर, किला मोहल्ला के निवासी 30 वर्षीय पुलिस कर्मी और दयानंद नगर के 57 वर्षीय सरकारी कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन
ये किए घर में आइसोलेट
गुभाना निवासी दिल्ली पुलिस के 30 वर्षीय कर्मचारी, दुल्हेड़ा की 80 साल की महिला व 35 साल के श्रमिक, न्यू पटेल पार्क निवासी 24 वर्षीय युवक, आस्कर अस्पताल झज्जर में वार्ड ब्वाय गांव धौड़ के 17 वर्षीय किशोर, हरीपुरा के 55 वर्षीय दुकानदार, 28 वर्षीय दुकानदार व 50 वर्षीय गृहिणी, रहनिया कॉलोनी झज्जर के 20 वर्षीय दुकानदार और गांव छारा के निवासी 42 वर्षीय फैक्टरी कर्मचारी को घर में ही आइसोलेट किया गया है।
ये हैं अस्पतालों में
गांव सिलाना के निवासी 5 वर्षीय बालक और 30 वर्षीय गृहिणी को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया है। काठ मंडी बहादुरगढ़ के निवासी 28 वर्षीय व्यापारी को एचसीएमसीटी मणिपाल में और धर्मपुरा निवासी 58 वर्षीय प्राइवेट कर्मचारी व सेक्टर-6 निवासी 30 वर्षीय प्राइवेट कर्मचारी को एसडीएच बहादुरगढ़ में दाखिल कराया गया है।
कुल 78 हैं अस्पतालों में
सोमवार को जिले का रिकवरी रेट 67.3 प्रतिशत रहा। जिला स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार तक जिले के 14083 लोगों की कोरोना जांच कराई। जिनमें से 504 की रिपोर्ट पॉजिटिव और 13288 की निगेटिव आई। जबकि 297 नमूनों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। अब तक केवल 277 लोग अस्पतालों में आइसोलेट किए गए और 227 लोगों को होम आइसोलेट किया गया। फिलहाल कुल एक्टिव 161 में से 78 पेशेंट अस्पतालों में भर्ती हैं और 83 को उनके घरों में ही आइसोलेट किया गया है। कुल 339 लोग ठीक हो चुके हैं और चार की मौत हुई है।
सीएमओ डॉ. संजय दहिया ने बताया कि सोमवार को जिले का सैंपल पॉजिटिविटी रेट 3.5 फीसदी रहा। मृत्यु दर 0.8 प्रतिशत है। टेस्टिंग रेशो बढ़कर एक लाख लोगों पर 1280 हो गया। अब तक जिले के 72792 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। अब तक 6550 लोगों को सर्विलांस पर रखा गया, जिनमें से 5808 लोग सर्विलांस अवधि पूरी कर चुके हैं और 742 लोग अभी सर्विलांस पर हैं। जिले के 13757 लोग अपने मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कर चुके हैं। सोमवार को केस डबल होने के समय की दर 19 दिन रही।