{"_id":"5eee52358ebc3e42e21a9e1c","slug":"corona-positive-bahadurgarh-news-rtk56037414","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में कोरोना संक्रमण के 6 नए मामले आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में कोरोना संक्रमण के 6 नए मामले आए सामने
विज्ञापन
कोरोना महामारी का फैलाव बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को बहादुरगढ़ में कोरोना संक्रमण के 6 नए मामले सामने आए, जबकि 2 संक्रमित ठीक हुए हैं। शनिवार तक जिले में कुल मिलाकर 180 लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से 112 लोगों के ठीक होने और दो की मौत के बाद फिलहाल 66 एक्टिव मरीज हैं।
शुक्रवार को बहादुरगढ़ के छह लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस संक्रमितों में बॉम्बे वाली गली निवासी पहले से संक्रमित एक युवक के 57 वर्षीय पिता, कश्मीरी कॉलोनी की 28 वर्षीय गृहिणी, दिल्ली में सरकारी कर्मचारी प्रीतम कॉलोनी निवासी एक 52 वर्षीय व्यक्ति, धर्मपुरा निवासी 46 साल का एक मोबाइल फोन दुकानदार, गांव बराही की 49 वर्षीय गृहिणी और लाइनपार के शास्त्री नगर निवासी 18 साल की युवती शामिल हैं।
उधर, जिले का रिकवरी रेट शुक्रवार के मुकाबले एक फीसदी घटकर वीरवार को 62.2 रहा। जिला स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार तक जिले से 5647 सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे। जिनमें से 203 की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव और 5295 की रिपोर्ट निगेटिव आई। जबकि 149 नमूनों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। अब तक केवल 132 लोग अस्पताल में आइसोलेट किए गए और 48 लोगों को होम आइसोलेट किया गया। फिलहाल कुल एक्टिव 66 में से 25 पेशेंट पीजीआई व एम्स में भर्ती हैं और 41 को उनके घरों में ही आइसोलेट किया गया है। कुल 114 लोग अस्पताल से ठीक होकर घर लौट चुके हैं और दो की मौत हो गई।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. पूनिया ने बताया कि वीरवार को भी जिले का सैंपल पॉजिटिविटी रेट 3.7 फीसदी रहा। टेस्टिंग रेशो बढ़कर एक लाख लोगों पर 513 हो गया। अब तक जिले के 55866 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। अब तक 5387 लोगों को सर्विलांस पर रखा गया, जिनमें से 4812 लोग सर्विलांस अवधि पूरी कर चुके हैं और 575 लोग अभी सर्विलांस पर हैं।