{"_id":"61390cfc8ebc3ed19362420b","slug":"corona-one-dead-two-positive-cases-found-jhjhar-news-rtk623387697","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से एक की मौत, दो मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से एक की मौत, दो मिले संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर। कोरोना संक्रमण के मरीज धीरे-धीरे बढ़ने लगे हैं। जिले में बुधवार को दो नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई है।
बुधवार को मिले कोरोना संक्रमित मरीजों में से एक मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि एक को होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य विभाग की टीमों की तरफ से इलाज मुहैया कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब तक जिले में 18848 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, इन मरीजों में से 18511 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। मृतकों की संख्या में इजाफा होकर 335 पहुंच गई है। विभाग की तरफ से बुधवार तक 689101 लोगों के सैंपल कोरोना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। इनमें से 586685 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
जिले में इस समय कोरोना संक्रमण को लेकर लोग पूरी तरह से सावधान दिखाई नहीं दे रहे हैं। सार्वजनिक स्थान हो या अन्य स्थान हर जगह पूरी तरह से लापरवाही बरती जा रही है। लोग न तो मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं और न सैनिटाइजर का, शारीरिक दूरी बनाए रखने की बात तो कोसों दूर है। जिले के अस्पतालों, बस स्टैंड और बाजारों में हर जगह लापरवाही दिखाई दे रही है। कोरोना की तीसरी लहर को लेकर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बार-बार एडवाइजरी जारी की जा रही है। उसके बावजूद भी लोग सावधानी नहीं भर रहे हैं।
विज्ञापन
वर्जन
लोगों को कोरोना संक्रमण की आशंकित लहर को देखते हुए बेहद सावधानी बरतने की आवश्यकता है। विभाग की तरफ से जारी किए गए नियमों का पूर्ण रुप से पालन करना चाहिए और अपने व परिवार के साथ दूसरे लोगों का भी बचाव करना चाहिए।
- डॉ. संजय दहिया, सिविल सर्जन, झज्जर।