फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Corona infection catches speed, 271 new positive cases found in a week.

कोरोना संक्रमण ने पकड़ी रफ्तार, एक सप्ताह में मिले 271 नए पॉजिटिव केस

Tue, 08 Sep 2020 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Corona infection catches speed, 271 new positive cases found in a week.
कोरोना की जांच करने आए लोग। - फोटो : Jhjhar
झज्जर। कोरोना संक्रमण में एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। पिछले एक सप्ताह के आंकड़ों पर नजर डालें तो 271 मरीज संक्रमित मिले हैं, जबकि 167 लोगों ने कोरोना को मात दी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कहना है कि लोगों की लापरवाही भारी पड़ रही है और निरंतर संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए विभाग की तरफ से जारी किए गए निर्देशों की पालना करना चाहिए। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली के नजदीक होने के कारण जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। क्योंकि दिल्ली में भी पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बहुत अधिक है।
विज्ञापन

कोरोना एक नजर में
तिथि पॉजिटिव स्वस्थ
1 सितंबर 31 17
2 सितंबर 39 27
3 सितंबर 28 09
4 सितंबर 40 12
5 सितंबर 35 36
6 सितंबर 46 02
7 सितंबर 52 34
शहरों के साथ गांवों मेें भी बढ़ रहा संक्रमण
शहरी क्षेत्र में ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में भी कोरोना का संक्रमण पांव पसारने लगा है। इस समय लोगों को और अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। विभाग की तरफ से भी सैंपलिंग का कार्य तेज किया गया है। हर रोज स्वास्थ्य विभाग की टीमें जांच के लिए एक हजार से अधिक सैंपल लेकर प्रयोगशाला में भेज रही हैं।
विज्ञापन

इस समय लोगों को लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। कोरोना से बचाव के लिए हर संभव प्रयास करने की आवश्यकता है। सोशल डिस्टेंस, मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करने के अलावा जरूरी काम के लिए ही घर से बाहर निकलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. संजय सचदेवा, सीएमओ, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed