फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Corona infected people are advised to be cautious about their eyes

Jhajjar-Bahadurgarh News: कोरोना संक्रमित को आंखों के प्रति सतर्क रहने की सलाह

Sat, 07 Jun 2025 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 07 Jun 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Corona infected people are advised to be cautious about their eyes
बहादुरगढ़। इन दिनों कोरोना के मरीज सामने आ रहे हैं, लेकिन घबराने की अभी कोई बात नहीं है। कोरोना का असर शरीर के अन्य अंगों में पड़ने के साथ ही आंखों में भी काफी तेजी से पड़ता है। जिससे कई समस्याएं हो जाती हैं। हमेशा के लिए आंखों की रोशनी भी जा सकती है। नागरिक अस्पताल के पूर्व नेत्ररोग चिकित्सक डाॅ. ओमवीर राठी ने बताया कि कोरोना पॉजीटिव होने वाले लोगों को आंखों का खास ख्याल रखना चाहिए, क्योंकि मरीजों की रेटिना की नसों में कमजोरी आ जाती है। इससे किलर डिजीज हो सकती है। यूवाइटिस भी हो सकती है। इससे आंखों में सूजन आने के साथ ही आंख की मध्य परत (यूविया) प्रभावित होती है।
विज्ञापन


डॉ. ओमवीर राठी ने बताया कि आंखों में दर्द के साथ ही लाल हो सकती हैं। ऐसे में कई बार आंखों की रोशनी तक प्रभावित हो जाती है। कोरोनाकाल में ऐसे कई गंभीर मामले देखने को मिले थे। आंखों के मूवमेंट पर काफी दर्द होने लगता है और रोशनी कमजोर हो सकती है। इसके अलावा कई बार गंभीर केसों में फंगल इंफेक्शन हो सकता है। इस कारण आंखों के साथ ही आंख के आसपास की मांसपेशियों और पलक तक को भी निकालना पड़ सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोविड पॉजीटिव मरीज के ऑप्टिक न्यूरोपैथी भी हो सकती है। यह एक ऑप्टिक तंत्रिका होती है, जो आंख से मस्तिष्क तक जाने वाली तंत्रिका की क्षति को कहते हैं। इसके होने से दृष्टि हानि होने की आशंका रहती है। डॉ. राठी ने बताया कि अभी कोरोना का कहर घातक नहीं हुआ है। वर्ष 2021 में कोरोना का कहर जबरदस्त था। इसमें ब्लैक फंगस के काफी संख्या में मरीज आए थे। अभी इस तरह की शिकायत नहीं आ रही है। कोरोना का इक्का-दुक्का मरीज सामने आ रहा है तो वह जल्द ही ठीक हो रहा है। इसलिए किसी को भी अभी घबराने की कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed