{"_id":"60a016378ebc3ef1af045af7","slug":"corona-breaks-records-502-new-infected-332-from-rural-area-jhjhar-news-rtk608653593","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना ने तोड़े रिकॉर्ड, 502 नए संक्रमित, 332 ग्रामीण क्षेत्र से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना ने तोड़े रिकॉर्ड, 502 नए संक्रमित, 332 ग्रामीण क्षेत्र से
विज्ञापन
झज्जर। कोरोना की दूसरी लहर ने मई में ही कोरोना संक्रमण के पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। एक दिन में सबसे अधिक केस शनिवार को मिले हैं। इससे पहले सबसे अधिक 4 मई को 451 कोरोना संक्रमित मिले थे। पिछले 15 दिनों 5060 केस मिले हैं। अकेले शनिवार की बात की जाए तो जिले में 502 पॉजिटिव मिले हैं, जबकि 290 को डिस्चार्ज किया गया है। मौत के आंकड़े में भी निरंतर इजाफा हो रहा है। शनिवार को चार लोगों की मौत हुई है। इसके साथ मौत के आंकड़ा बढ़कर 159 पहुंच गया है। जिले में फिलहाल तक 14850 कोरोना संक्रमित लोग मिले हैं। इनमें से 13272 लोगों ने कोरोना की जंग जीती है। इस बार शहरी क्षेत्र की बजाय ग्रामीण क्षेत्र में अत्याधिक कोरोना संक्रमित लोग मिल रहे हैं। कई गांव में तो इनका आंकड़ा 50 को पार कर चुका है।
शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र में 332 संक्रमित पाए गए हैं, जबकि शहरी क्षेत्र में 170 संक्रमित मिले हैं। फिलहाल जिले में 120 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराए हैं, जबकि 1299 लोगों को होम आइसोलेशन में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इलाज मुहैया करवाया जा रहा है। जिले के पाटोदा, छारा, बहू, गुभाना, बादली, माजरा डी, माछरौली, पुलिस लाइन झज्जर, दुजाना, मेहराणा, खेड़ी खुम्मार, मातनहेल, गोछी, रुडियावास, बिरहोड़ आदि गांव में अधिक मरीज मिले हैं। गांव में पहले भी काफी लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं।
- 537 अस्पतालों में भर्ती
जिले में एनएसीआर क्षेत्र के अलावा दूसरे राज्यों के मरीज भी भर्ती किए गए हैं। फिलहाल 537 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें से ग्रामीण क्षेत्र के 237 व शहरी क्षेत्र के 216 मरीज शामिल हैं, जबकि 84 मरीज दूसरे राज्यों के जिले के अस्पतालों में भर्ती हैं। शनिवार को 249 लोगों ने ऑक्सीजन के लिए डिमांड की, जिसमें से 120 लोगों के आवेदन को रद्द कर दिए गए। जबकि 121 लोगों को होम आइसोलेशन में सिलिंडर उपलब्ध कराए गए हैं, जबकि 4 लोगों को फिलहाल तक ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जानी बाकी थी।
विज्ञापन
- 39 लोगों को उपलब्ध कराए रेमडेसिविर
जिले में रेमडेसिविर की उपलब्धता को देखा जाए तो शनिवार को 205 रेमडेसीविर उपलब्ध थे। इसमें से 39 लोगों को ये उपलब्ध कराए गए हैं। जबकि फिलहाल अभी 166 रेमडेसीविर बचे हुए हैं। वहीं बेड की स्थिति को देखा जाए तो जिले में 1288 बेड हें। इनमें से 537 पर मरीजों को भर्ती किया गया है। वहीं 751 बेड फिलहाल भी खाली हैं।
-----
15 दिन में मिले संक्रमित
तिथि संक्रमित
1 मई 263
2 मई 265
3 मई 290
4 मई 451
5 मई 315
6 मई 404
7 मई 326
8 मई 368
9 मई 321
10 मई 281
11 मई 409
12 मई 181
13 मई 418
14 मई 258
15 मई 502
---------------
- जिले के विभिन्न अस्पतालों में खाली बेड की संख्या - करीब 751
कोविड हेल्पलाइन
जिला मुख्यालय पर स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल सेवा के लिए कंट्रोल रूम सिविल सर्जन कार्यालय परिसर सेक्टर 6 में बनाया गया है। हेल्पलाइन नंबर 01251-297193 व 297393 के अलावा 01251-297193, 01251-297393, 01251-297416, 01251-397417, 01251-297418 और 01251-297419 जारी किए गए हैं। साथ ही सरकार की ओर से दिए गए हेल्पलाइन नंबर 1075 पर संपर्क कर कोरोना से बचाव संबंधित जानकारी व संक्रमित व्यक्ति को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने के बारे में चिकित्सीय जानकारी 24 घंटे सातों दिन प्रभावी रूप से दी जा रही है।
वर्जन
गांवों में आइसोलेशन केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में अब टीमों को जांच के लिए भेजा जा रहा है। कोरोना संक्रमित पाए जाने वाले मरीजों को होम आइसोलेशन में किट उपलब्ध करवा कर उनकी जांच की जा रही है।
- डॉ. संजय दहिया, सिविल सर्जन, झज्जर