फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   corona, 13 positive cases found, 8 discharge, bahadurgarh

जिले में 13 और लोग हुए कोरोना पॉजिटिव, 8 लोग ठीक हुए

Sat, 11 Jul 2020 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
corona, 13 positive cases found, 8 discharge, bahadurgarh
बहादुरगढ़। जिले में कोरोना के मामले लगातार मिल रहे हैं। झज्जर-बहादुरगढ़ में शुक्रवार को 13 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। जबकि कई दिन पहले संक्रमित हुए 8 लोग स्वस्थ घोषित किए गए। अब झज्जर जिले में कुल 436 पॉजिटिव केस हैं। इनमें से 282 स्वस्थ हो गए और 4 की मौत के बाद अब 150 पॉजिटिव केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले का रिकवरी रेट 64.7 प्रतिशत रहा। करीब दो सप्ताह पहले संक्रमित पाए गए 8 लोग शुक्रवार को जांच के बाद संक्रमण मुक्त घोषित किए गए। स्वस्थ होने वालों में बहादुरगढ़ की कालोनी नेहरू पार्क, विकासनगर, सेक्टर-7, महावीर पार्क, ओमैक्स सिटी, सूर्या रोशनी, सेक्टर-2 और देवनगर निवासी एक-एक व्यक्ति शामिल हैं।
विज्ञापन

दुल्हेड़ा के तीन केस
शुक्रवार को संक्रमित पाए गए लोगों में 4 झज्जर क्षेत्र के और 9 बहादुरगढ़ के निवासी हैं। कोरोना पाजिटिव मिलने वालों में खानपुर खुर्द के निवासी गेस्ट हाउस कर्मचारी 22 वर्षीय युवक को पीएचसी मातनहेल में, गांव सुरेहती के निवासी 27 वर्षीय दुकानदार और 21 वर्षीय गृहिणी को घर में ही आइसोलेट किया गया है। दमदमा मोहल्ला झज्जर के निवासी 28 वर्षीय सरकारी कर्मचारी को सामान्य अस्पताल झज्जर में भर्ती किया गया है। संक्रमित मिले दुल्हेड़ा निवासी 22 वर्षीय विद्यार्थी और 52 वर्षीय गृहिणी को घर में ही आइसोलेट किया गया है। इसी गांव की निवासी झज्जर के आस्कर अस्पताल में स्टाफ नर्स 24 वर्षीय महिला को सामान्य अस्पताल झज्जर में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहादुरगढ़ के नेहरू पार्क निवासी 26 वर्षीय प्राइवेट कर्मचारी, ब्रह्मशक्ति अस्पताल में फार्मासिस्ट राधा कालोनी निवासी 25 वर्षीय महिला, छोटूराम नगर निवासी 38 वर्षीय डीटीसी ड्राइवर, लाइन पार क्षेत्र के बलजीत नगर की 36 वर्षीय गृहिणी और न्यू बसंत विहार के 70 वर्षीय को एसडीएच बहादुरगढ़ में भर्ती किया गया है। नई बस्ती की 52 वर्षीय महिला को पीडीएम अस्पताल बहादुरगढ़ में दाखिल किया गया है।
173 होम आइसोलेट
जिला स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार तक जिले के 11922 लोगों की कोरोना जांच कराई। जिनमें से 465 की रिपोर्ट पॉजिटिव और 11122 की निगेटिव आई। जबकि 335 नमूनों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। अब तक केवल 263 लोग अस्पतालों में आइसोलेट किए गए और 173 लोगों को होम आइसोलेट किया गया। फिलहाल कुल एक्टिव 150 में से 71 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं और 79 को उनके घरों में ही आइसोलेट किया गया है। कुल 282 लोग ठीक हो चुके हैं और चार की मौत हुई है।

पॉजिटिविटी रेट 3.9 फीसदी
सीएमओ डॉ. संजय दहिया ने बताया कि शुक्रवार को जिले का सैंपल पॉजिटिविटी रेट 3.9 फीसदी रहा। मृत्यु दर 0.9 प्रतिशत है। टेस्टिंग रेश्यो बढ़कर एक लाख लोगों पर 1083 हो गया। अब तक जिले के 70266 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। अब तक 6518 लोगों को सर्विलांस पर रखा गया, जिनमें से 5621 लोग सर्विलांस अवधि पूरी कर चुके हैं और 897 लोग अभी सर्विलांस पर हैं। जिले के 13204 लोग अपने मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कर चुके हैं। केस डबल होने के समय की दर 20 दिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed